सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: पिता जर्मन और मां बंगाली फिर भी मुस्लिम सरनेम लगाती हैं दीया मिर्जा, जानिए इसके पीछे की वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 09 Dec 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Diya Mirza surname is Muslim know the reason behind it
दीया मिर्जा - फोटो : social media

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा 9 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। अब फिल्मों में भले ही उनकी मौजूदगी कम हो रही हो लेकिन उनके चाहने वालों की फेहरिस्त आज भी बेहद लंबी है। वहीं 40 के बाद भी एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और चेहरे की मीठी मुस्कान से फैंस का दिल लूट लेती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तो संघर्ष किया ही है उनकी निजी जिंदगी भी आसान नहीं रही है। अभिनेत्री की मां बंगाली हैं, जबकि उनके पिता जर्मन हैं लेकिन वह इसके बावजूद अपना सरनेम मिर्जा लगाती हैं। जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की वजह और अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...

Happy birthday Diya Mirza surname is Muslim know the reason behind it
दीया मिर्जा - फोटो : insta

9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में जन्मीं दीया मिर्जा ने बॉलीवुड में अपनी काबिलियत के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। हालांकि उनका ये सफर इतना आसान नहीं था। दीया मिर्जा ने कम ही फिल्मों में काम किया है लेकिन उनसे ही एक अलग छाप छोड़ी है और फैंस को दिलों में खास जगह बनाई है। दीया मिर्जा को उनकी पहली फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी और आज भी उन्हें कई लोग इस फिल्म की हीरोइन के तौर पर जानते हैं। इसके बाद एक्ट्रेस दीवानापन, तुमको न भूल पाएंगे, दम, परिणीता, लगे रहो मुन्नाभाई और संजू जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 

Happy birthday Diya Mirza surname is Muslim know the reason behind it
दीया मिर्जा - फोटो : insta

क्यों मुस्लिम सरनेम लगाती हैं दीया मिर्जा
अभिनेत्री दीया मिर्जा की मां दीपा बंगाली हिंदू हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन, ईसाई हैं लेकिन उनके माता-पिता का तलाक हो गया। उस समय दीया मिर्जा की उम्र चार साल थी। एक्ट्रेस की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी कर ली। उनकी मां के दूसरे पति अहमद मिर्जा ने भी दीया को दिल से स्वीकार किया और अभिनेत्री उनसे काफी लगाव रखती हैं। इसी वजह से दीया मिर्जा ने अपने नाम के आगे मिर्जा सरनेम लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Diya Mirza surname is Muslim know the reason behind it
दीया मिर्जा - फोटो : insta

18 साल की उम्र में नाम किया मिस एशिया पैसिफिक का खिताब
अभिनेत्री दीया मिर्जा ने 16 साल की कम उम्र में ही एक मल्टीमीडिया कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था और 18 साल की उम्र में दीया मर्जा ने मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसी के बाद से बॉलीवुड में उनके लिए रास्ते बने।

विज्ञापन
Happy birthday Diya Mirza surname is Muslim know the reason behind it
दीया मिर्जा - फोटो : insta

दीया मिर्जा ने अक्टूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ शादी की थी हालांकि उनका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2021 में वैभव रेखी से शादी  की है और वह एक खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी बिता रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed