फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamaal R Khan: कॉन्ट्रोवर्सी किंग हैं कमाल आर खान, क्या उनके बारे में ये खास बातें जानते हैं आप

Sun, 01 Jan 2023 09:41 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 01 Jan 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Kamaal r khan know more about unknown facts about krk life and career
कमाल आर खान - फोटो : social media

केआरके उर्फ कमाल आर खान बेहद चर्चित लोगों में से एक हैं। बॉलीवुड स्टार्स पर तंज कसने से लेकर अपने अन्य विवादित बयानों को लेकर केआरके अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कई बार वह इसी वजह से परेशानी में भी फंस जाते हैं। फिल्मों की सेल्फ समीक्षा करने वाले  केआरके 1 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। तो चलिए इस अवसर पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

Happy Birthday Kamaal r khan know more about unknown facts about krk life and career
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया

1 जनवरी 1975 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्में कमाल आर खान का पूरा नाम मोहम्मद राशिद खान है और बाद में उन्होंने अपने नाम के आगे कमाल जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, केआरके ने हीरो बनने के लिए घर छोड़ दिया था। हालांकि सफलता न मिलने के बाद उन्होंने भोजपुरी का रुख किया और कई फिल्मों का निर्माण करने के साथ ही सहायक भूमिकाएं भी अदा कीं। केआरके बतौर अभिनेता और निर्माता व लेखक के रूप में काम कर चुके हैं।

Happy Birthday Kamaal r khan know more about unknown facts about krk life and career
केआरके - फोटो : social media

केआरके की बतौर मुख्य अभिनेता साल 2008 में रिलीज हुई एक मात्र फिल्म देशद्रोही है। कमाल आर खान इस फिल्म के निर्माता भी थे। हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फेल हुई थी। साल 2009 में केआरके टीवी के सबसे चर्चित शोज में से एक बिग बॉस में भी नजर आए, हालांकि अपने व्यवहार के चलते वह शो में भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाए।। वहीं साल 2014 में कमाल आर खान फिल्म 'एक विलेन' में सहायक भूमिका में नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Kamaal r khan know more about unknown facts about krk life and career
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

केआरके अपने यूट्यूब चैनल के जरिए बॉलीवुड फिल्मों की समीक्षा तो करते ही हैं, इसके साथ ही कथित तौर पर उनका कपड़ों का बिजनेस है और वह खाड़ी देशों में ड्रेस भेजते हैं, जिससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल आर खान की कुल संपत्ति 37 करोड़ के आंकी जाती है। वर्सोवा में केआरके का घर और दफ्तर है। जानकारी के मुताबिक वह राजनीति में भी हाथ आजमा चुके हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Kamaal r khan know more about unknown facts about krk life and career
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया

किसी न किसी बात को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले केआरके अपनी निजी जिंदगी के बारे में कम ही बात करते हैं। उनके दो बच्चे एक बेटा फैसल कमाल और बेटी फराह कमाल खान है। जानकारी के मुताबिक, कमाल आर खान की पत्नी और बच्चे दुबई में  रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed