फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Birthday: संघर्ष के दिनों में पीजी में रहने वालीं कंगना के पास आज है करोड़ों की दौलत, खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोल लिया

Wed, 23 Mar 2022 11:52 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
happy Birthday Kangana Ranaut net worth 2022 income production house flat car collection and property
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बेबाक अंदाज और शानदार अभिनय से कंगना रणौत ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कंगना रणौत किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस कंगना आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में की हैं और यहां तक कि उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब कंगना पीजी में रहा करती थीं। महज 17 साल की उम्र में वह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आ गई थीं। स्ट्रगल के समय में कंगना के पास रहने के लिए भी घर नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और साल 2006  में फिल्म गैंगस्टर से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद से उन्होंने मुड़कर नहीं देखा और अपना मुकाम बनाती गईं। आज कंगना लग्जरी लाइफ जीती हैं और उन्होंने अपने बल पर करोड़ों की संपत्ति बनाई है। तो चलिए जानते हैं कितनी है कंगना की नेटवर्थ-

happy Birthday Kangana Ranaut net worth 2022 income production house flat car collection and property
kangana ranaut - फोटो : instagram

करोड़ों के घर में रहती हैं कंगना रणौत-
आज कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की सबसे अमीर हस्तियों में होती हैं। अगर बात करें कंगना की प्रॉपर्टी की तो उनके तीन घर हैं। मुंबई के खार वेस्ट स्थित ऑर्किड ब्रीज रोड पर बनी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर कंगना रणौत के तीन आलीशान फ्लैट हैं। इसके अलावा होम टाउन मनाली में भी कंगना का आलीशान बंगला है।

happy Birthday Kangana Ranaut net worth 2022 income production house flat car collection and property
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना का खुद का प्रोडक्शन हाउस भी है-
कंगना रणौत को अपने शानदार अभिनय के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा एक्टिंग से इतर उन्होंने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम उन्होंने 'मणिकर्णिका फिल्म' रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना का ये शानदार प्रोडक्शन हाउस 48 करोड़ की लागत से बना है। दरअसल कंगना ने मुंबई हिल स्थित बंगलो नंबर 5 को री-कंस्ट्रक्शन करने उसे वर्क स्टूडियो में तब्दील कर दिया है। हाल ही में बीएमसी की कार्रवाई की वजह से यह प्रोडक्शन हाउस काफी चर्चा में भी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy Birthday Kangana Ranaut net worth 2022 income production house flat car collection and property
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना की कुल संपत्ति-
अगर बात कंगना की नेट वर्थ की करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक वह तकरीबन 96 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वह साल में करीब 15 करोड़ रुपये कमाती हैं। कंगना की ज्यादातर कमाई एक्टिंग से होती है। इसके अलावा वह मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं।  कंगना बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म थलाइवी के लिए 24 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, इसके अलावा वह एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 3-3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
happy Birthday Kangana Ranaut net worth 2022 income production house flat car collection and property
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला
कंगना के पास है इतने करोड़ का कार कलेक्शन-
एक्ट्रेस कंगना रणौत बॉलीवुड की क्वीन तो हैं हीं इसके अलावा वह असल जिंदगी में भी लग्जरी क्वीन की तरह जीती हैं। उनके पास शानदार मर्सिडीज बेंज जीएलई क्लास एसयूवी है, जिसकी कीमत तकरीबन 1.25 करोड़ के आस-पास है। कंगना ने अपनी पहली कार भी बीएमडब्ल्यू की सीरीज की खरीदी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed