फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Armaan Kohli Birthday: कई महीने से जेल की हवा खा रहे अरमान कोहली, काजोल की बहन ने भी जड़ा था थप्पड़

Wed, 23 Mar 2022 10:42 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Mar 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
know about the controversies of armaan kohli birthday
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी एक्टर अरमान कोहली का आज 50वां जन्मदिन है। ये मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार कोहली के बेटे हैं। अरमान बचपन से ही अभिनय, पैसा और शोहरत देखते आ रहे हैं। एक्टिंग तो इन्हें विरासत में मिली है, बावजूद इसके वह एक बड़े और सफल अभिनेता नहीं बन सके। अरमान कोहली अपने अभिनय से ज्यादा निजी जिंदगी में विवादों की वजह से चर्चा में हैं। अरमान कोहली पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट, गाली-गलौच का आरोप है। इसके अलावा ड्रग्स मामले को लेकर अगस्त 2021 में एनसीबी ने उनके घर छापेमारी की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, तब से वह सलाखों के पीछे हैं। आज हम आपको बताने जा रहें कि अरमान कोहली का कौन-कौन से विवादों से नाता रहा है।

know about the controversies of armaan kohli birthday
अरमान कोहली और मुनमुन दत्ता

तारक मेहता की 'बबीता जी' के साथ मारपीट
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता के साथ अरमान कोहली का अफेयर रह चुका है। खबरों के मुताबिक साल 2008 में मुनमुन और अरमान का वेलेन्टाइन डे वाले दिन खूब झगड़ा हुआ था। उस दौरान अरमान ने मुनमुन पर हाथ उठा दिया था। जिसके बाद मुनमुन ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत तक दर्ज कराई थी।

know about the controversies of armaan kohli birthday
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

तनीषा मुखर्जी के साथ मारपीट
काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी के साथ भी अरमान के रिलेशनशिप रह चुके हैं। टीवी शो बिग बॉस के 7वें सीजन के दौरान अरमान और तनीषा नजदीक आए थे। शो के दौरान भी कई बार अरमान का गुस्सैल रुप देखने को मिला था। उस दौरान भी वह तनीषा के साथ गाली-गलौच करते थे। बिग बॉस के बाद भी कई बार दोनों को एकसाथ देखा जा चुका है। एक बार तनीषा ने लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर गुस्से में अरमान को थप्पड मार दिया था, जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about the controversies of armaan kohli birthday
अरमान कोहली, नीरु रंधावा

नीरु रंधावा के साथ विवाद
तनीषा के ब्रेकअप के बाद अरमान नीरु रंधावा के साथ जुड़ गए थे। 2018 में अरमान ने नीरु के साथ भी बहुत मारपीट की थी। जिससे नीरु रंधावा को इतनी चोट लग गई थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

विज्ञापन
know about the controversies of armaan kohli birthday
अरमान कोहली

ड्रग्स केस
बीते साल अगस्त 2021 में एनसीबी ने अरमान कोहली के घर पर छापेमारी की थी। तब अरमान के घर से कोकीन जब्त की गई थी। इस मामले में अरमान समेत दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। बाकी दोनों का तो जमानत हो चुकी है, लेकिन अरमान कोहली पर कई अन्य धाराओं में भी केस दर्ज है और अभी भी वह जेल की हवा खा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed