फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut Birthday: जन्मदिन पर माता वैष्णो देवी की शरण में पहुंचीं कंगना रणौत, अपने फैंस को कहा शुक्रिया

Wed, 23 Mar 2022 09:59 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut took the blessings of maa Vaishno devi on the occasion of her birthday
कंगना रणौत ने जन्मदिन पर लिया मां वेष्णो देवी का आशीर्वाद - फोटो : insta

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 23 मार्च 1987 में कंगना का जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। अपनी काबिलियत के बल पर कंगना आज बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शुमार हैं। इसके अलावा वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। किसी भी काम को करने का कंगना का अंदाज सबसे जुदा होता है। अपने जन्मदिन के मौके पर कंगना ने कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं किया है बल्कि वह इस दिन को खास बनाने के लिए मां भगवती का आशीर्वाद लेने वैष्णो देवी गई हैं।

Kangana Ranaut took the blessings of maa Vaishno devi on the occasion of her birthday
कंगना रणौत बहन रंगोली रणौत - फोटो : insta

बहन रंगोली संग लिया मां भगवती का आशीर्वाद-
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मां वैष्णो देवी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी बहन रंगोली भी साथ दिखाई दे रही हैं। वैष्णो देवी दर्शन के दौरान कंगना नीले और लाल सलवार कढ़ाई दार सूट में में दिखाई दे रही हैं और साथ ही उन्होंने अपने सर पर पीले रंग का दुपट्टा लिया है। उनका ये ट्रेडिशनल लुक बेहद प्यारा लग रहा है।

Kangana Ranaut took the blessings of maa Vaishno devi on the occasion of her birthday
कंगना रणौत - फोटो : insta

कंगना ने कहा फैंस को शुक्रिया-
कंगना रणौत ने अपने इंस्टाग्राम से ये तस्वीरें, 'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर....भगवती श्री वैष्णो देवी जी के दर्शन किए… उनके और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद के साथ! आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद। कंगना की इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ उनके प्रशंसक भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut took the blessings of maa Vaishno devi on the occasion of her birthday
कंगना रणौत - फोटो : insta

फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं-
कंगना रणौत को एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, इस दिन की बहुत बहुत बधाई, गॉड ब्लेस...इसी तरह से फिल्म मेकर अजय धामा ने भी कंगना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पर एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो क्वीन, इसी तरह से दूसरे प्रशंसक ने लिखा, जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं क्वीन। कंगना को कई और फैंस भी इसी तरह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Kangana Ranaut took the blessings of maa Vaishno devi on the occasion of her birthday
कंगना का शो लॉक अप - फोटो : insta
लॉक अप होस्ट कर रही हैं कंगना-
अगर बात करें वर्क फ्रंट की तो इस समय कंगना एकता कपूर के शो लॉक अप को होस्ट करती दिखाई दे रही हैं। यह शो पहले दिन से ही चर्चा में बना हुआ है। कई जाने-माने सेलिब्रिटी कंगना की कैद में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा जल्द ही कंगना की फिल्म धाकड़ भी रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed