{"_id":"60ab8fde2f507156c833e9ec","slug":"happy-birthday-karan-johar-know-interesting-facts-about-the-famous-filmmaker","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन स्पेशल: करण जौहर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, इतनी संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन स्पेशल: करण जौहर के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप, इतनी संपत्ति के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 May 2021 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर एक मशहूर फिल्म निर्माता, स्क्रीनराइटर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपनी इमोशनल फिल्मों से दर्शकों की आंखों में आंसू लाने वाले फिल्म मेकर करण जौहर 25 मई को अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्म प्रोड्यूसर यश जौहर और हीरू जौहर के बेटे करण का जन्म मुंबई में हुआ था। करण के पिता उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। करण जौहर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1989 में टीवी सीरियल 'श्रीकांत' से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये सीरियल दूरदर्शन पर आता था। करण का वजन बचपन में काफी ज्यादा था। यश जौहर उनसे कहा करते थे कि पांच-छह किलो कम कर लो और एक्टर बन जाओ। लेकिन करण जौहर ने डायरेक्शन को अपना करियर बनाया और 'कुछ कुछ होता है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। आज हम आपको करण जौहर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आप जानते होंगे।
2 of 7
करण जौहर और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करण ने फिल्म 'दिलवाले दुल्हिनयां ले जाएंगे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस फिल्म बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसी फिल्म पर काम करते वक्त शाहरुख ने उन्हें अपनी खुद की फिल्में बनाने की सलाह दी।
3 of 7
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद करण ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' बनाई और इस फिल्म ने फिल्मफेयर में सात अवॉर्ड्स जीते। इस फिल्म के बाद करण ने 'कभी खुशी कभी गम,' 'कभी अलविदा न कहना,' 'माइ नेम इज खान,' स्टूडेंट ऑफ द इयर,' 'बॉम्बे टॉकीज,' 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'लस्ट स्टोरीज' सहित अन्य फिल्मों का शानदार निर्देशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
फिल्म कुछ कुछ होता है का सेट
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' थी। इस फिल्म से जुड़े कई रोचक किस्से हैं। जिसमें से एक है कि फिल्म के लिए काजोल पहली पसंद नहीं थीं। करण पहले जूही चावला को इस फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। लेकिन जूही ने स्क्रिप्ट सुनते ही मना कर दिया था। तब जाकर काजोल को साइन किया गया। इसी तरह टीना के रोल के लिए करण सबसे पहले रवीना टंडन, ऐश्वर्या राय, तबू, उर्मिला मार्तोंडकर और करिश्मा कपूर के पास गए। लेकिन आखिर में रानी मुखर्जी को इस रोल के लिए उन्होंने चुना।
विज्ञापन
5 of 7
करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने जब फिल्में बनाना शुरू किया था तो उन्हें 'K' अक्षर से बेहद प्यार था। वो अपनी हर फिल्म का नाम 'के' से रखते थे। लेकिन जब करण जौहर ने राजकुमार हिरानी की फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' देखी तो उन्होंने इस अक्षर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। इस फिल्म में न्यूमरोलॉजी को क्रिटिसाइज किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।