सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के पायरेसी के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजीव नरूला की एकल बेंच ने सुनवाई की। कोर्ट ने व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया साइट्स को आदेश दिया है कि जिसने भी फिल्म की लिंक शेयर की है, उसपर कार्रवाई की जाए। साथ ही उसका अकॉउंट सस्पेंड किया जाए। इसके अलावा सभी के नाम की लिस्ट बनाई जाए ताकि समन भेजा जा सके। बता दें कि फिल्म की पायरेसी के बाद सलमान के मैनेजर और जी एंटरटेनमेंट ने महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवायी थी। इस मामले में दिल्ली कोर्ट में दलील दी गई थी कि व्हाट्सएप की शर्त के अनुसार आईपीआर का उल्लंघन करने वाले कंटेंट को शेयर नहीं किया जा सकता। इसलिए इस मामले में अकाउंट्स को सस्पेंड किया जाना चाहिए।
पांच खबरें: सलमान खान की ‘राधे’ की पायरेसी के खिलाफ कोर्ट ने दिया कार्रवाई का आदेश और अनुपम खेर ने सिनेमा में पूरे किए 37 साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्री में 37 साल पूरे होने पर अभिनेता भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट करते हुए पहली फिल्म की छोटी सी क्लिप साझा की और खास कैप्शन भी लिखा। इन 37 सालों में उन्होंने एक्टर, सपोर्टिंग रोल, निगेटिव, कॉमिक, ग्रे शेड्स से लेकर तमाम तरह के रोल अदा किये हैं। हिंदी सिनेमा में 37 साल पूरे करने वाले दिग्गज अभिनेता की पहली फिल्म 'सारांश' थी। इसी से उन्हें नोटिस किया गया।
सारांश: अनुपम खेर ने सिनेमा में पूरे किए 37 साल, 28 साल की उम्र में निभाया था बूढ़े पिता का किरदार
राजस्थान के ओजस्वी राजा पृथ्वीराज चौहान पर बन रही यशराज फिल्म्स की फिल्म के नाम को लेकर विवाद की स्थिति बनती दिख रही है। करणी सेना की मांग है कि फिल्म का नाम राजा के सम्मान और प्रतिष्ठा के अनुसार रखा जाए। मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखे अपने पत्र के बारे में जानकारी देते हुए श्री राजपूत करणी सेना के मुंबई अध्यक्ष दिलीप राजपूत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के मामले में कोई समझौता बर्दाश्त नही किया जाएगा।
Prithviraj: करणी सेना ने अक्षय कुमार की फिल्म के खिलाफ खोला मोर्चा, मुंबई पुलिस से की शिकायत
प्राइम वीडियो (Prime Video) की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग राज्यसभा सदस्य वाइको ने सीधे देश के सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से की है। लंबे समय से अपने अधिकारों को लेकर संघर्षरत रहे तमिलों को कथित रूप से आतंकवादी बताने और उनके संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जोड़ने को लेकर वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग इससे पहले तमिलनाडु के नेता सीमन भी कर चुके हैं।
The Family Man 2: सांसद वाइको की वेब सीरीज ‘द फेमिली मैन 2’ पर प्रतिबंध की मांग, केंद्र को लिखी चिट्ठी
कोविड 19 से जंग जीतने के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिर से छोटे परदे पर लौट रही हैं। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ के सेट पर शिल्पा की वापसी से शो के सारे लोग बहुत भावुक दिखे। शो की शूटिंग करते वक्त शिल्पा शेट्टी खुद भी भावुक हो गईं। शो में उनकी वापसी पर उनका हौसला बढ़ाने के लिए फिल्म ‘धड़कन’ में शिल्पा के सहयोगी सुनील शेट्टी इस सप्ताहांत उनके साथ दिखाई देंगे। डांस रियलिटी शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ की शूटिंग पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का इसके प्रतिभागियों और बाकी दोनों जजों को बेसब्री से इंतजार रहा है।
Shilpa Shetty: डांस शो ‘सुपरडांसर चैप्टर 4’ में शिल्पा शेट्टी की वापसी, देखिए लोकेशन की खास तस्वीरें