{"_id":"613caf9abacfde7f47660161","slug":"happy-birthday-prachi-desai-got-fame-from-the-role-of-bani-at-the-age-of-17-gave-bold-scenes-with-emraan-hashmi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन :17 साल की उम्र में बानी के किरदार से प्राची देसाई को मिली थी प्रसिद्धि, इमरान हाशमी संग दिए थे बोल्ड सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन :17 साल की उम्र में बानी के किरदार से प्राची देसाई को मिली थी प्रसिद्धि, इमरान हाशमी संग दिए थे बोल्ड सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
छोटे पर्दे से यूं तो कई कलाकार बॉलीवुड में किस्मत आजमाते हैं, लेकिन बहुत ही कम को सफलता मिल पाती है। इन्हीं सफल लोगों में से एक नाम प्राची देसाई का है। प्राची 12 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। टीवी की दुनिया से फिल्मों की हीरोइन बनने तक का उनका सफर काफी लंबा रहा। उनका जन्म 12 सितंबर, 1988 को सूरत, गुजरात में हुआ था। उन्होंने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, पंचगनी से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में पढ़ाई की।
प्राची को शुरू से ही फिल्मों में एक्टिंग का शौक था। अपने इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स को ऑडिशन दिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में साल 2006 में आए सीरियल ‘कसम से’ में बानी के किरदार से की। इस शो से प्राची मशहूर हो गईं। इस सीरियल में प्राची खुद से 16 साल बड़े राम कपूर के साथ नजर आईं।
Trending Videos
2 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने स्कूल के दिनों में प्राची देसाई शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं, लेकिन जैसे- जैसे वह बड़ी हुईं उनकी दीवानगी ऋतिक रोशन के लिए बढ़ने लगी। प्राची देसाई ने सिर्फ दो सीरियल में ही काम किया। इसके बाद उन्हें साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन में फरहान अख्तर के साथ रोल ऑफर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राची को रॉक ऑन ऐसे ही नहीं मिली थी। इसके पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। एक बार प्राची ‘झलक दिखला जा’ की शूटिंग कर रही थीं, तभी उनके पास एक फोन आया। प्राची निर्देशक से मिलने पहुंच गईं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है और कुछ देर बाद ही उन्हें ये फिल्म ऑफर कर दी गई। प्राची को तो यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें इतनी आसानी से फिल्म मिल भी गई।
4 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा प्राची फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं थी। पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। इस फिल्म में प्राची ने इमरान के साथ बोल्ड सीन्स भी किए थे। एक इंटरव्यू के दौरान प्राची ने कहा था, 'मैं हमेशा चाहती थी कि अपने से बड़ी उम्र के हीरो के साथ काम करूं। मुझे लगता है कि बड़ी उम्र का आदमी और जवान औरत का होना, मूवी को काफी इंट्रेस्टिंग बना देता है'।
विज्ञापन
5 of 5
प्राची देसाई
- फोटो : सोशल मीडिया
अच्छा लुक होने की वजह से प्राची को कई फिल्में ऑफर की गईं। हालांकि उन्होंने अभी तक ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है और इन दिनों सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। वह इन दिनों किसी इवेंट में भी दिखाई नहीं देती हैं। प्राची को बॉलीवुड में करीब 12 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह 'रॉक ऑन,'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुम्बई', 'बोल बच्चन', 'आई मी और मैं' , 'अजहर' और ‘पुलिसगिरी’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।