फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 साल पहले राधिका आप्टे ने विदेशी से रचाई थी गुपचुप शादी, निभा चुकी हैं शाहिद की बहन का किरदार

Fri, 07 Sep 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Radhika apte some lesser known facts of her
radhika

'पार्च्ड', रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, शोर इन द सिटी, बदलापुर, और हंटर जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकीं राधिका आप्टे का आज जन्मदिन हैं। राधिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म 'वाह, लाइफ हो तो ऐसी' से शुरू की थी। इसके अलावा वह बॉलीवुड की शानदार फिल्म मांझी द माउंटमैन में ‘फगुनिया’ के रूप में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे बावजूद इसके राधिका के किरदार को काफी पसंद किया गया था। आज राधिका के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Happy Birthday Radhika apte some lesser known facts of her
राधिका

राधिका ने साल 2005 में आई फिल्म 'वाह, लाइफ हो तो ऐसी' से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वो शाहिद कपूर की बहन के किरदार में थी। फिल्म में राधिका का रोल काफी छोटा था और उन्हें शायद ही किसी ने इस फिल्म में नोटिस किया हो। पिछले सात-आठ साल में राधिका ने हिंदी, बंगाली, मराठी, मलयालम, तेलुगु और अंग्रेजी में इतनी फिल्में की हैं कि उनका प्रोफाइल अच्छा खासा हो चुका है।

Happy Birthday Radhika apte some lesser known facts of her
radhika apte
राधिका ने साल 2012 में विदेशी म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी कर ली थी लेकिन इसे 1 साल तक दुनिया से छुपाकर रखा। बताया जाता है कि, इनकी मुलाकात 2011 में तब हुई थी जब राधिका कंटेम्परेरी डांस सीखने के लिए लंदन गई थीं। एक साल डेटिंग के बाद दोनों ने 2012 में शादी की और 2013 में इसकी पुष्टि की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Radhika apte some lesser known facts of her
radhika apte bold pics
फिल्म 'पार्च्ड' के न्यूड सीन लीक होने से राधिका मीडिया की हेडलाइन बन गई थीं। इससे पहले भी वे न्यूड सेल्फी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं। राधिका फिल्म 'बदलापुर' में भी बेहद बोल्ड सीन करती दिखीं थी।
 
विज्ञापन
Happy Birthday Radhika apte some lesser known facts of her
radhika apte bold pics
राधिका को अपने सांवले रंग की वजह से लोगों के ताने सुनने पड़े। कई लोगों ने कहा कि वह इंडस्ट्री के लायक नहीं हैं, वह कभी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं लेकिन राधिका ने कभी इन सब चीजों की परवाह नहीं की। उन्होंने हमेशा अपने आलोचकों को शानदार काम के जरिए जवाब दिया। एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया था एक बार साउथ के एक बड़े एक्टर ने उन्हें फिल्म में काम देने के एवज में गलत काम की डिमांड रखी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed