{"_id":"5eedb2b68ebc3e42e827a183","slug":"happy-birthday-rahul-khanna-after-raqeeb-movie-rahul-khanna-photos-son-of-vinod-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rahul Khanna Birthday: फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सोशल मीडिया पर स्टार हैं विनोद खन्ना के बेटे राहुल, शानदार तस्वीरों से जीत रहे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rahul Khanna Birthday: फिल्मों में फ्लॉप लेकिन सोशल मीडिया पर स्टार हैं विनोद खन्ना के बेटे राहुल, शानदार तस्वीरों से जीत रहे दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना (Rahul Khanna) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल खन्ना का फिल्मी करियर उनके पिता की तरह सुपरहिट नहीं रहा लेकिन उन्हें टीवी पर कई शोज में देखा जाता है। फिलहाल उन्होंने फिल्म जगत से दूरी बना रखी है। उन्होंने अर्थ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज राहुल के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनका बदलता हुआ लुक।
राहुल खन्ना ने निर्देशक दीपा मेहता की फिल्म '1947 अर्थ' से अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। फिल्म 'अर्थ' के लिए राहुल को फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने सैफ अली खान की हिट फिल्म 'लव आज कल' में अहम किरदार निभाया था।
रकीब 2007 में रिलीज हुई थी। जिसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया था। फिल्म में राहुल खन्ना के साथ जिम्मी शेरगिल, तनुश्री दत्ता नजर आए थे। रकीब के बाद से राहुल खन्ना का लुक काफी बदल गया है।
राहुल खन्ना ने टेलीविजन में भी काम किया है। वह टीवी शो 'द अमेरिकन्स' में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 11 फिल्मों में ही काम किया है।
राहुल की सेमी न्यूड तस्वीर खासा चर्चित हुईं थी। इस तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था। इसमें वो सिर्फ लो वेस्ट जींस में नजर आए थे। राहुल इस फोटो की वजह से लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर भी हो गए थे। और फोटो का कमेंट सेक्शन इसका गवाह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।