फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्टूबर में शुरू होगी शाहरुख खान की इस नई फिल्म की शूटिंग, जानिए क्या है वायरल खबर की पूरी सच्चाई

Sat, 20 Jun 2020 12:08 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 20 Jun 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan expected to begin work with Rajkumar Hirani after October
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के बादशाह रह चुके शाहरुख खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी के एक साथ काम करने के आसार मुंबई के मानसून की तरह ही फिर से नजर आने लगे हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बतौर अभिनेता शाहरुख जो फिल्म करने जा रहे हैं, उसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने के कयास लगाए जा रहे हैं। शाहरुख खान ने 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि, शाहरुख खान के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बारे में कुछ भी तय होने से इनकार किया है।

Shah Rukh Khan expected to begin work with Rajkumar Hirani after October
शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन होने के साथ ही शाहरुख खान और राजकुमार के एक साथ काम करने की खबरें हवा होने लगी थीं। बताया जा रहा था कि वह मई के मध्य से अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे लेकिन लॉकडाउन के कारण उनकी योजना पर पानी फिर गया। बताया जा रहा है कि अब शाहरुख ने राजकुमार को ऑनलाइन प्री प्रोडक्शन का काम शुरू करने के लिए कहा है।

Shah Rukh Khan expected to begin work with Rajkumar Hirani after October
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही, उन्होंने कहा है कि राजकुमार चाहें तो कनिका ढिल्लों और अभिजात जोशी के साथ लिखी पटकथा पर बाकी काम भी पूरा कर सकते हैं। इस बारे में जब अमर उजाला ने शाहरुख खान के प्रवक्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, 'इस प्रोजेक्ट को लेकर अफवाहें पिछले दो साल से उड़ रही हैं लेकिन अभी तक कुछ भी निर्णय नहीं लिया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan expected to begin work with Rajkumar Hirani after October
राजकुमार हिरानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

उन्होंने बताया, 'अगर वह कोई भी फिल्म बनाने जाएंगे तो वह उसकी आधिकारिक रूप से घोषणा जरूर करेंगे। फिलहाल के लिए यह सभी खबरें सिर्फ एक अफवाह हैं।' शाहरुख और राजकुमार के बीच अगर यह फिल्म बनाना तय होता है तो वह पहली बार एक दूसरे के साथ काम करेंगे। राजकुमार अपनी फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और '3 इडियट्स' के लिए भी शाहरुख खान से बात कर चुके थे लेकिन शाहरुख ने तब उनके साथ काम करने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan expected to begin work with Rajkumar Hirani after October
जीरो - फोटो : instagram

आनंद एल राय के निर्देशन में वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख खान ने अपनी किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed