फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्म के साथ ही विवादों में आ गईं थीं रेखा, बिन ब्याही मां की कोख से लिया था जन्म

Mon, 08 Oct 2018 04:37 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
happy birthday rekha she came into controversy from birth was baby of unmarried mother
rekha - फोटो : PTI

अपनी खूबसूरती से फैंस का दिल चुराने वाली रेखा 10 अक्तूबर को 65वां जन्मदिन मना रही हैं। रेखा की जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें उनके सांवले रंग के लिए ताने सुनाए जाते थ। आज ऐसा समय है जब वो 65 की उम्र में भी जवां लगती हैं। अगर एक बार रेखा किसी इवेंट में पहुंच जाएं तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ जाते हैं। करीना-कटरीना जैसी हीरोइनों का चार्म रेखा के आगे फीका पड़ जाता है। 

happy birthday rekha she came into controversy from birth was baby of unmarried mother
Rekha

रेखा ने अपने करियर में जितनी सफलता हासिल की उतनी ही वो कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं। रेखा अपने जन्म के साथ ही विवादों में आ गई थीं। क्योंकि रेखा की मां पुष्पावली बिन ब्याही मां बन गई थीं। पुष्पावली साउथ की फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस हुआ करती थीं। वहीं रेखा के पिता जेमिनी गणेसन साउथ के सुपरस्टार थे। जेमिनी के और भी कई महिलाओं के साथ संबंध थे। 

happy birthday rekha she came into controversy from birth was baby of unmarried mother
REKHA

जेमिनी ने कभी पुष्पावली से शादी नहीं की। रेखा के जन्म के बाद पुष्पावली और जेमिनी के दो और बच्चे हुए। इस बात का जिक्र रेखा की ऑटोबायोग्राफी 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' में किया गया है। जेमिनी पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने अपनी पहली बीवी को कभी नहीं छोड़ा। मां बनने के बाद पुष्पावली का करियर भी खत्म हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday rekha she came into controversy from birth was baby of unmarried mother
rekha

रेखा अपने पिता जेमिनी से बहुत नफरत करती थीं। यहां तक कि जब उनके पिता का निधन हुआ था तो वो उनके आखिरी दर्शन के लिए भी नहीं गई थीं। अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए रेखा ने 13 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। रेखा ने सिमि ग्रेवाल के चैट शो में खुद कहा था कि मां पुष्पावली ने उन्हें पढ़ाई छोड़ने के लिए फोर्स किया था। वो चाहती थीं कि रेखा एक्टिंग कर अपने परिवार को फाइनेंशियली सपोर्ट करें। इसलिए उन्होंने 14 साल की उम्र अपनी पहली फिल्म की थी।

विज्ञापन
happy birthday rekha she came into controversy from birth was baby of unmarried mother
rekha - फोटो : getty images

रेखा और अमिताभ की लव स्टोरी आज भी चर्चा का विषय है। सभी जानते हैं कि दोनों को साथ देखने के लिए लोग कितने बेकरार रहते हैं। आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें 'गंगा की सौगंध', 'खून-पसीना', 'नटवरलाल', 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिंकदर' और 'सिलसिला' शामिल हैं। यश चोपड़ा निर्देशित 'सिलसिला' दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed