कार्ड छपने के बाद होते-होते रह गई थी शिल्पा की शादी, करवाचौथ के दो दिन पहले तोड़ दिया था रिश्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शिंदे और रोमित राज सीरियल 'मायका' (2007-09) में एक-दूसरे के पार्टनर बने थे। इसी दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ीं। प्यार हुआ और दोनों ने 29 नवंबर 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला भी किया लेकिन ये शादी कभी नहीं हो पायी। शादी के कार्ड छप चुके थे लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि करवा चौथ के ठीक दो दिन पहले शिल्पा ने शादी तोड़ने का फैसला ले लिया।
शिल्पा ने इस शादी तोड़ने के पीछे की असली वजह 7 साल बाद साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में बताई थी। शिल्पा ने कहा था- करवाचौथ के दो दिन पहले उन्हें एहसास हुआ कि रोमित एक एडजस्टिंग पति साबित नहीं हो सकते। दरअसल, शिल्पा ने रोमित को अपनी परेशानी बताई थी लेकिन रोमित ने शिल्पा की परेशानी समझे बगैर उनकी फैमिली की बेइज्जती की थी। आखिरकार, शिल्पा ने तय कर लिया कि वो अब रोमित से शादी नहीं करेंगी और उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने आलिया समेत पूरे बॉलीवुड पर उठाया सवाल, बोली-'हमें गाली देते हैं और...'