{"_id":"5d36bf948ebc3e6d0a3df67c","slug":"happy-birthday-suriya-sivakumar-tamil-actor-know-his-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले फैक्ट्री में काम करते थे सूर्या, आज 'सिंघम' के नाम से जानती है दुनिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले फैक्ट्री में काम करते थे सूर्या, आज 'सिंघम' के नाम से जानती है दुनिया
तमिल अभिनेता सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) का आज जन्मदिन है। सूर्या आज 44 साल के हो गए हैं। ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि सूर्या तमिल सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर हैं। सूर्या की अपकमिंग फिल्म Kaappaan है। इस फिल्म को केवी आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। आज मौका है सूर्या के जन्मदिन का तो आइए बताते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...
2 of 5
सूर्या
- फोटो : Twitter
सूर्या शिवकुमार (Suriya Sivakumar) की पहचान उनके फैन्स के बीच 'सिंघम (Singham)' के तौर पर होती है। सूर्या साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपने इस कैरेक्टर की वजह से लोकप्रिय हैं। सूर्या तमिल एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। सूर्या के भाई कार्थी भी साउथ फिल्मों में काम करते हैं।
3 of 5
सूर्या
- फोटो : Twitter
फिल्म इंडस्ट्री से संबंध होने के बावजूद सूर्या ने जो स्टारडम हासिल किया है वो अपने दम पर किया है। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने कपड़े की फैक्ट्री में काम करना शुरू किया। यहां उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर रखी थी वे कि एक्टर शिवकुमार के बेटे हैं। फैक्ट्री में उन्हें काम के बदले एक हजार रुपए मिलते थे। लेकिन बाद में फैक्ट्री के मालिक को सच्चाई का पता चला और सूर्या एक्टिंग की दुनिया में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्या
- फोटो : Twitter
सूर्या ने 22 साल की उम्र में डायरेक्टर वसंत की फिल्म 'नेररुक्कू नेर' (1997) से डेब्यू किया। इस फिल्म के प्रोड्यूसर मणि रत्नम थे। एक इंटरव्यू के दौरान सूर्या ने बताया था कि मैंने अपने पिता के अलग अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। शुरुआत में मुझे कॉन्फिडेंस, मेमोरी पावर, फाइटिंग और डांसिंग स्किल्स की कमी के चलते काफी परेशानी हुई लेकिन बाद में सब सीख गया।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्या
- फोटो : Twitter
सूर्या को पहचान मिली फिल्म 'नंदा' से। ये फिल्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। आज सूर्या साउथ सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार्स में से हैं। सूर्या ने सितंबर 2006 को एक्ट्रेस ज्योतिका से शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।