फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया, जन्मदिन पर जानें अभिनेत्री से जुड़ी खास बातें

Sat, 19 Nov 2022 09:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 19 Nov 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
happy birthday tara sutaria unknown facts about actress personal life and  her career in bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : instagram

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में शुमार तारा सुतारिया 19 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। इस बार वह अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। तारा सुतारिया उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में बड़े पर्दे पर कदम रखने के बाद तारा सुतारिया अब तक कई शानदार फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं और आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। तो चलिए जन्मदिन पर जानते हैं एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें... 

happy birthday tara sutaria unknown facts about actress personal life and  her career in bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : insta

19 नवंबर 1995 को एक पारसी परिवार में जन्मीं तारा सुतारिया आज बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने अपनी शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। साल 2010 में डिज्नी चैनल के बिग बड़ा बूम में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की थी। तारा सुतारिया ने साल 2012 कॉमेडी शो 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और साल 2013 में 'ओए जेसिका' में अभिनय किया था और इन दोनों शो ही शोज में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं साल 2019 में तारा सुतारिया ने करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू की और इसके बाद से वह अब तक कई फिल्मों में अहम किरदारों में नजर आ चुकी हैं।

happy birthday tara sutaria unknown facts about actress personal life and  her career in bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria

मल्टी टैलेंटेड हैं तारा सुतारिया
तारा सुतारिया के अभिनय को तो सभी ने बड़े पर्दे पर देखा ही है। इसके साथ ही वह एक वह बेहतरीन गायिका भी हैं और सात साल ही उम्र से गाना गा रही हैं। इतना ही नहीं तारा सुतारिया को ओपेरा संगीत का भी ज्ञान है। तारा ने बतौर सिंगर रितिक रोशन की फिल्म 'गुजारिश', आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर' और 'डेविड' में गाने गाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
happy birthday tara sutaria unknown facts about actress personal life and  her career in bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : insta

तारा सुतारिया पढ़ाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने सेंट एंड्रयूज कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की है। वहीं अभिनेत्री वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर भी काम कर  चुकी हैं। दरअसल उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले वीजे कै तौर पर की थी। उन्होंने इंडिया के डिज्नी चैनल पर वीजे का काम किया है।

विज्ञापन
happy birthday tara sutaria unknown facts about actress personal life and  her career in bollywood
तारा सुतारिया - फोटो : insta

विदेशों में भी जलवा बिखेर  चुकी हैं तारा सुतारिया
तारा सुतारिया ने भारत समेत विदेश में कई संगीत की रिकॉर्डिंग की है। वह मुंबई के अलावा लंदन और टोक्यो में भी अपने संगीत की परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। संगीत के लिए तारा सुतारिया को साल 2008 में पोगो अमेजिंग किड्स अवॉर्ड का भी खिताब मिल चुका है। बात करें वर्क फ्रंट की तो तारा सुतारिया कुछ समय पहले फिल्म 'एक विलेन 2' में नजर आईं थीं और कुछ समय पहली उनकी अपकमिंग फिल्म 'अपूर्वा' की घोषणा भी की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed