फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rehana Sultan: इस अभिनेत्री के बोल्ड सीन पर जमकर हुआ था बवाल, पति ने ही कराया था जिस्मफरोशी का धंधा

Sat, 19 Nov 2022 09:24 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 09:24 AM IST
विज्ञापन
Rehana Sultan Birthday 70s actress who played prostitute in her first film directed by husband B R Ishara
रेहाना सुल्तान - फोटो : Social media

बॉलीवुड जैसी चकाचौंध भरी दुनिया में हर रोज नई अभिनेत्री दस्तक देती है। इनमें से ज्यादातर जहां कम ही समय में गायब हो जाती है, वहीं कुछ ऐसी होती हैं जिन्हें पहचान बताने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। जी हां, इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने लंबे समय तक न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि काफी नाम भी कमाया। इनमें से कुछ   ऐसी भी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से तो खूब दौलत-शोहरत कमाई लेकिन आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री रेहाना सुल्तान हैं। पहली ही फिल्म से सनसनी मचाने वाली रेहाना आज यानी 19 नवंबर को अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।

Rehana Sultan Birthday 70s actress who played prostitute in her first film directed by husband B R Ishara
रेहाना सुल्तान फिल्म के एक सीन में - फोटो : Social Media

रेहाना सुल्तान का जन्म 19 नवंबर को इलाहाबाद में हुआ था। अभिनेत्री के पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रिक सामान बेचने का काम करते थे। तंग गलियों में पली-बढ़ी होने के बावजूद भी रेहाना का नजरिया कभी भी तंग नहीं रहा। अभिनेत्री ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट' से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद साल 1967 में एक्टिंग डिग्री मिलने के बाद उन्हें विश्वनाथ अयंगर की डिप्लोमा फिल्म 'शादी की पहली सालगिरह' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में काम करने के बाद रेहाना ने बी.आर. इशारा की फिल्म 'चेतना' में काम किया था, जो 1970 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म से रेहाना ने फिल्मी दुनिया में सनसनी फैला दी थी।
KBC 14: अमिताभ ने जया बच्चन को लेकर किया खुलासा, बोले- बीवी साहिबा को नहीं पसंद फैंस के गिफ्ट्स घर लाना

Rehana Sultan Birthday 70s actress who played prostitute in her first film directed by husband B R Ishara
रेहाना सुल्तान फिल्म के एक सीन में - फोटो : social media

दरअसल, रेहाना सुल्तान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'चेतना' में कम उम्र में ही एक सैक्स वर्ककर का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाकर अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं इस किरदार ने रेहाना सुल्तान को रातोंरात एक टॉप अभिनेत्री बना दिया था। इसके बाद रेहाना ने राजेंद्र सिंह बेदी ने अपनी फिल्म 'दस्तक' के लिए साइन किया था। यह फिल्म भी 1970 में रिलीज हुई थी। जहां रेहाना की पहली फिल्म 'चेतना' ने उन्हें सेक्सी रोल करने वाली एक्ट्रेस का टैग दिलाया था, वहीं 'दस्तक' में अभिनेत्री ने इतना कमाल का अभिनय किया था कि उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 'दस्तक' में भी अभिनेत्री ने अपना बोल्ड अंदाज लोगों को दिखाया था। इस फिल्म के पोस्टर पर ही उनके बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से ही रेहाना सुल्तान की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी थी।
Drishyam 2 Box Office Collection: ओपनिंग डे पर अजय देवगन की दृश्यम 2 ने किया कमाल का प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Rehana Sultan Birthday 70s actress who played prostitute in her first film directed by husband B R Ishara
रेहाना सुल्तान - फोटो : social media

फिल्म 'दस्तक' के बाद रेहाना सुल्तान को बोल्ड किरदार करने के ढेरों ऑफर आने लगे थे। अभिनेत्री इन किरदारों से परेशान हो गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि वह सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम बनकर रह गई थीं। इस लिए वह अधिकतर स्क्रिप्ट से इनकार कर देती थीं। वह उसके बाद एक दशक तक ऐसी भूमिकाएं करती रहीं जिसकी कोई चर्चा नहीं होती थी। रेहाना सुल्तान की कुछ यादगार फिल्मों में 'मन तेरा तन मेरा', 'तन्हाई', 'सवेरा', 'हार-जीत', 'प्रेम पर्वत', 'खोटे सिक्के','एजेंट विनोद', 'बंधन कच्चे धागों का', 'किस्सा कुर्सी का' हैं। रेहाना सुल्तान का फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं रहा। रेहाना ने अपने करियर में कुल 41 फिल्में की थीं। इनके बाद अभिनेत्री ने अपने से 16 साल बड़े बी.आर. इशारा से 1984 में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह धीरे धीरे फिल्मी पर्दे से गायब होती चली गई थीं।
Nora Fatehi: एक-दूजे के प्यार में हैं नोरा फतेही-भूषण कुमार? वायरल ट्वीट में सामने आई यह बात!

विज्ञापन
Rehana Sultan Birthday 70s actress who played prostitute in her first film directed by husband B R Ishara
रेहाना सुल्तान - फोटो : file photo

रेहाना के पति बीआर इशारा ने लंबे समय तक फिल्में बनाई लेकिन जिंदगी की आखिरी दिनों में वह भी फिल्मों से दूर हो गए थे। बीआर इशारा का साल 2012 को निधन हो गया था। रेहाना सुल्तान अब फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। कुछ साल पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि रेहाना की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि सिने एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन हर महीने उन्हें पैसों की मदद की।
Uunchai Collection Day 8: दृश्यम 2 भी नहीं रोक पाई 'ऊंचाई' की कमाई, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed