फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twinkle Khanna: ट्विंकल की मां ने अक्षय के सामने रखी थी बेटी के साथ लिव इन में रहने की शर्त, जानिए क्या थी वजह

Thu, 29 Dec 2022 09:05 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday twinkle khanna and akshay kumar interesting love story and unknown facts
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar

नब्बे के दशक की जानी-मानी अभिनेत्री रहीं ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 1974 में  जन्मीं ट्विंकल खन्ना इस बार अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पिता राजेश खन्ना और मां डिंपल कपाड़िया दोनों ही हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम रहे हैं। वहीं अक्षय से शादी के बाद ट्विंकल ने अपने एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। हालांकि एक्ट्रेस एक लेखक और इंटीरियर डिजाइनर की तरह सक्रिय हैं। अपने काम के साथ ही ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं और सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं, ट्विंकल और अक्षय की दिलचस्प लव स्टोरी। आखिर क्योंकि मां डिंपल कपाड़िया ने अक्षय से उनकी बेटी के साथ लिव इन में रहने की शर्त रखी थी।

Happy birthday twinkle khanna and akshay kumar interesting love story and unknown facts
अक्षय कुमार और ट्विंकल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार ऐसे कपल्स में शुमार हैं, जिनकी शादी एक मिसाल है और उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई। हालांकि  इससे पहले अक्षय कुमार ट्विंकल खन्ना के साथ एक साल तक लिव इन में रहे थे और वह भी मां डिंपल कपाड़िया की शर्त की वजह से।

Happy birthday twinkle khanna and akshay kumar interesting love story and unknown facts
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना

इस तरह हुई थी ट्विंकल और अक्षय  की पहली मुलाकात 
ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। बताया जाता है कि उस समय एक्ट्रेस दिल टूटने के दर्द से गुजर रही थीं और ऐसे में अक्षय ने उनका खूब साथ दिया। यहीं से दोनों का झुकाव एक दूसरे की ओर बढ़ने लगा और दोनों ने लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया। हालांकि शादी तक की राह आसान नहीं थी। क्योंकि ट्विंकल उस वक्त अपने करियर के पीक पर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday twinkle khanna and akshay kumar interesting love story and unknown facts
ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : social media

फिल्म फ्लॉप होने के बाद की शादी
साल 2000 में ट्विंकल की फिल्म मेला रिलीज होने वाली थी इसलिए अभिनेत्री ने कहा कि अगर ये फिल्म हिट होती है तो वह शादी नहीं करेंगी और अगर फ्लॉप हो जाती है तो वह अक्षय से शादी कर लेंगी। अब जबकि ट्विंकल को पूरा भरोसा था कि मेला हिट होगी, लेकिन संयोग बना कि फिल्म हिट नहीं रही। जिसके बाद ट्विंकल ने अक्षय संग शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।

विज्ञापन
Happy birthday twinkle khanna and akshay kumar interesting love story and unknown facts
अक्षय कुमार का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया ने इसलिए रखी थी लिव इन में रहने की शर्त
अक्षय कुमार ने एक बार एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि, जब ट्विंकल की मां डिंपल कपाड़िया से एक्ट्रेस का हाथ मांगने गए थे तब अभिनेत्री ने अक्षय के सामने एक शर्त रखी थी। उन्होंने कहा था कि अक्षय कुमार को शादी से पहले लगभग एक साल तक ट्विंकल के साथ लिव-इन में रहना पड़ेगा। अगर वह इसमें कामयाब हो जाते हैं तब उनकी शादी हो जाएगी। डिंपल कपाड़िया की इस शर्त ने अक्षय कुमार की हैरानी में डाल दिया था। करण जौहर के शो पर बात करते हुए ट्विंकल ने मां डिंपल की शर्त के बारे में खुलासा किया था और बताया कि उनकी मम्मी अक्षय को 'गे' समझती थी। उन्हें उनकी एक जर्नलिस्ट दोस्त ने कहा था कि अक्षय 'गे' हैं। इसी वजह से उन्होंने अक्षय के आगे लिव इन में रहने की शर्त रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed