पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी मां और अनुष्का शर्मा को लकी बताया था। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कह रहे हैं कि उनकी नजर में महिलाएं पुरुषों के बराबर नहीं होती हैं।
Women’s Day 2018: महिलाओं को पुरुषों के बराबर नहीं मानते विराट, अनुष्का को वीडियो में किया टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर महिला और पुरुषों की बराबरी की बात की जाती है। मगर विराट की नजर में महिलाएं पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि उनसे आगे (better than equal) हैं।
Tag the extraordinary woman in your life who is #BetterThanEqual @Staywrogn@AnushkaSharma ♥️ pic.twitter.com/NdjNEPYQjD
विराट कोहली ने कहा, 'यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और भेदभाव के बावजूद महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। वह पुरुषों के बराबर कैसे हो सकती हैं? वह बेहतर हैं।' क्रिकेटर ने अपनी इस पोस्ट में पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को टैग किया है। साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वे अपनी जिंदगी की अद्भुत और असामान्य महिला को टैग करें।
इस वीडियो में अनुष्का शर्मा को टैग करके विराट कोहली ने उन्हें स्पेशल महसूस करवाया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'परी' की स्क्रीनिंग में शामिल होकर विराट कोहली ने अनुष्का के साथ-साथ सभी को सरप्राइज कर दिया था। साथ ही जमकर फिल्म की तारीफ भी की थी।
Watched #Pari last night, has to be my Wife's best work ever! 🤩 One of the best films I've seen in a long time. Got quite scared but so very proud of you @AnushkaSharma ♥️
पिछले साल दिसंबर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में दोनों ने रिसेप्शन पार्टी दी थी। सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल के रोमांस की झलक देखने को मिल जाती है।