फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैरीकॉम' के बाद अब सनी लियोन की बॉयोपिक, इस टीवी चैनल पर देखने को तैयार रहें फैंस

Thu, 08 Mar 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Mar 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
sunny leone biopic stream on television full details here

बॉलीवुड में सनी लियोन ने कुछ इस तरह से अपने कदम जमाए हैं कि आम लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री के लोग भी इस बात से हैरान हो गए हैं। पिछले कुछ समय से हिंदी फिल्मों में आइटम नंबर का मतलब सिर्फ सनी लियोन है। सनी लियोन ने बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के साथ भी स्टेज पर आग लगाई है। पोर्न स्टार से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने तक सनी लियोन का सफर चुनौतियों भरा था। सनी के इस सफर को जानने की ललक लोगों में अक्सर दिखाई देती है। सनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब लोग अपनी फेवरेट सनी लियोन की कहानी को टीवी पर देख सकेंगे। जी हां, सनी की बायोपिक अब टीवी पर दिखाई जाएगी।

sunny leone biopic stream on television full details here

खबर है कि सनी लियोन की बायोपिक ZEE5 पर प्रसारित होगी। सनी लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर को शेयर करते हुए खुद फैंस को ये जानकारी दी है। सनी ने बताया है कि उनके लिए ये गर्व की बात है। उन्हें बहुत खुशी हो रही है।
 

 

Why did I move from Canada? Why did I pick “#Sunny” as my name? What was my life like? Find out more about the woman behind Sunny and my life from #KarenjitToSunny, in my biopic, coming soon to @zee5 #SunnyLeone #ZEE5Originals

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

sunny leone biopic stream on television full details here

आपको बता दें कि इंडो-कनाडियन ब्यूटी सनी लियोन का असली नाम करणजीत है और बॉलीवुड में आने से पहले वह एक मशहूर पोर्न स्टार थीं। उन्होंने टीवी के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में हिस्सा लिया था जहां फिल्म मेकर महेश भट्ट ने सनी को देखा था और उसी वक्त उन्हें लेकर फिल्म बनाने का फैसला कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sunny leone biopic stream on television full details here

'बिग बॉस 5' खत्म होने के बाद ही सनी ने फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2' और' एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। सनी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में 'लैला मैं लैला' गाने पर थिरकती नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed