मशहूर हरियाणी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज साझा करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। सामने आई इन फोटोज में अभिनेत्री ट्रेडिशनल अवतार में गरबा के लिए तैयार नजर आ रही है।
Sapna Chaudhary: ट्रेडिशनल वियर में सपना चौधरी ने लूटा दिल, तस्वीरें देख दीवाने हुए फैंस
मशहूर हरियाणी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और फोटोज साझा करती रहती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में इन दिनों नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हर कोई माता रानी की भक्ति और गरबे के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी बीच अभिनेत्री सपना चौधरी पर भी गरबे का रंग चढ़ चुका है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन फोटोज में सपना देसी ट्रेडिशनल वियर में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
सामने आईं इन फोटोज में सपना नीले रंग के लहंगा-चोली में बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह एथनिक लुक काफी स्टनिंग लग रहा है। कुछ घंटे पहले ही साझा की गईं यह तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री ने लंहगे के साथ बैकलेस ब्लाउज पहना है। इसके साथ ही परफेक्ट हेयर स्टाइल और मेकअप में वह काफी गॉर्जियस लग रही है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने लिखा-गरबा, प्यार और जश्न मनाना।
Tripling 3: फिर धमाल मचाएगी चंचल, चितवन और चंदन की तिकड़ी, सामने आया ट्रिपलिंग 3 का दमदार टीजर
वहीं, सपना का यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स लगातार कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक ने लिखा- परम सुन्दरी। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपसे नजर नहीं हट रही। इसके अलावा फैंस लगातार कमेंट कर सपना चौधरी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। बीते दिनों ही अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से ही एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में थीं।