फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से हुआ था हरमन बावेजा का प्रियंका चोपड़ा संग ब्रेकअप, दो साल तक चला था अफेयर

Thu, 12 Nov 2020 12:22 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 12 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Harman Baweja Birthday Know About Actors Love Life With Priyanka Chopra
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड में पहली ही फिल्म से अच्छी फैन फॉलोइंग बनालेने वाले अभिनेता हरमन बावेजा का जन्म 13 नवंबर 1980 को हुआ था। हरमन बावेजा ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तब उन्हें ऋतिक रोशन का लुक अलाइक कहा जाता था। हरमन की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री भी बेहद धमाकेदार हुई थी। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। वहीं प्यार के मामले में भी हरमन को निराशा ही हाथ लगी।

Harman Baweja Birthday Know About Actors Love Life With Priyanka Chopra
हरमन बावेजा - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में जन्मे हरमन फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के बेटे हैं। हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से किया था। इस फिल्म में हरमन के साथ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी थीं। इस फिल्म से ही दोनों के अफेयर के चर्चे भी आम हो गए थे। हालांकि ये लव स्टोरी ज्यादा चल नहीं पाई। हरमन ने अपने और प्रियंका के ब्रेकअप के बारे में एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही बात की थी।

Harman Baweja Birthday Know About Actors Love Life With Priyanka Chopra
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo

एक इंटरव्यू के दौरान हरमन ने बताया था कि उनके पास प्रियंका के लिए समय नहीं था। उनकी दो फिल्में पहले ही फ्लॉप हो गई थीं, इसलिए उन पर प्रेशर बढ़ गया था। वे अपनी तीसरी फिल्म पर फोकस कर रहे थे। 'व्हॉट्स योर राशी' उनके लिए काफी अहम थी। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उन्हें अपने पर्सनल स्पेस में किसी को जगह न देने की हिदायत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harman Baweja Birthday Know About Actors Love Life With Priyanka Chopra
हरमन बावेजा - फोटो : फाइल फोटो

हरमन ने ये भी बताया कि प्रियंका उनसे टाइम देने के लिए कहती रहती थीं। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। इस कारण दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। वहीं दोनों के ब्रेकअप के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि प्रियंका ने ही हरमन से रिश्ता तोड़ा था, क्योंकि वे खुद को एक सफल एक्टर के तौर पर स्थापित नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
Harman Baweja Birthday Know About Actors Love Life With Priyanka Chopra
हरमन बावेजा - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि हरमन और प्रियंका की दोस्ती 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से शुरू हुई थी। उस समय हरमन भी इंडस्ट्री में नए-नए थे। प्रियंका भी उस समय अपने करियर को स्थापित कर रही थी। 'लव स्टोरी 2050' के सेट पर ही दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन इनकी अगली फिल्म 'व्हॉट्स योर राशी' के रिलीज से पहले ही इनका रिलेशन टूट गया। दोनों का रिश्ता दो साल से भी कम समय तक चल पाया था।

पढ़ें: मशहूर विलेन रंजीत के प्यार में पागल थीं ये अभिनेत्री, राजेश खन्ना की वजह से अधूरी रह गई लव स्टोरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed