फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरमन बावेजा ने प्रियंका चोपड़ा के साथ शुरू किया था करियर, कुल चार फिल्में करके हुए 'गुमनाम'

Fri, 13 Nov 2020 07:42 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 13 Nov 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
Harman Baweja birthday special know unknown facts about him
हरमन बावेजा, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo

बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे रहे हैं जिन्होंने अपने शुरुआती करियर में काफी सुर्खियां बटोरीं, लेकिन देखते ही देखते वह सितारे फिल्म इंडस्ट्री के गुमनाम सितारों की लिस्ट में शुमार हो गए। उन्हीं सितारों में से एक अभिनेता हरमन बावेजा हैं। हरमन बावेजा अपना जन्मदिन 13 नवंबर को मनाते हैं। जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

Harman Baweja birthday special know unknown facts about him
हरमन बावेजा - फोटो : file photo

यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि वह भी एक स्टार किड हैं। उनके पिता हैरी बावेजा हैं जिन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। मशहूर निर्देशक के बेटे होने के बावजूद हरमन बावेजा का करियर चल नहीं पाया। हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं।

Harman Baweja birthday special know unknown facts about him
हरमन बावेजा - फोटो : instagram

हरमन बावेजा की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई। साल 2009 में वह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म विक्ट्री में नजर आए। उनकी यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही। 2009 में ही हैरी बावेजा ने हरमन के लिए रोमांटिक फिल्म व्हॉट्स योर राशि बनाई। इस फिल्म में भी हरमन बावेजा के साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harman Baweja birthday special know unknown facts about him
हरमन बावेजा - फोटो : file photo

इसके बाद हरमन बावेजा ने लंबा ब्रेक लिया और 2014 में बड़े पर्दे पर फिल्म ढिश्कियाऊं से वापसी की। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सनी देओल, आयशा खन्ना और आदित्य पंचोली सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। हरमन बावेजा की यह फिल्म भी दर्शकों के दिलों को जीतने में नाकामयाब रही। उनकी यह आखिरी फिल्म थी। हरमन बावेजा ने अब तक अपने करियर में कुल चार ही फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
Harman Baweja birthday special know unknown facts about him
ऋतिक रोशन, हरमन बावेजा - फोटो : file photo

दर्शकों ने हरमन बावेजा के अभिनय को भले की पसंद न किया हो लेकिन उनकी डांसिंग स्टाइल को काफी पसंद किया गया। इतना ही नहीं उनकी गिनती अभिनेता ऋतिक रोशन के लुक से भी होती है। हरमन का लुक भी ऋतिक रोशन जैसा ही था, जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि वह ऋतिक रोशन समेत कई बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं लेकिन एक के बाद एक फ्लॉप के बाद उनका करियर कुछ खास नहीं चल पाया।

पढ़ें: एक्टर बनने से पहले वीजे थे आदित्य रॉय कपूर, रिया चक्रवर्ती से रहीं अफेयर की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed