फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारत को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब, सुष्मिता और लारा ने भी बढ़ाया देश का मान

Mon, 13 Dec 2021 09:18 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 13 Dec 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 Miss Universe Beauties sushmita sen lara dutta Make India Proud
70th Miss Universe - फोटो : Instagram

भारत के लिए गौरव का पल आ गया है। हरनाज संधू ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है। 2017 में हरनाज ने मिस चंडीगढ़ का खिताब जीता था। टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इस पर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। देशभर में खुशी की लहर है। हरनाज ने पहले भारत की दो और सुंदरियों ने देश का मान बढ़ाया है।


 

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 Miss Universe Beauties sushmita sen lara dutta Make India Proud
सुष्मिता सेन - फोटो : Instagram

भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन
भारत को पहली बार 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज दिलाया था हैदराबाद में जन्मीं सुष्मिता सेन ने। उस समय सुष्मिता की उम्र सिर्फ 19 साल थी। इतनी छोटी उम्र में सुष्मिता सेन वो पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 

Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 Miss Universe Beauties sushmita sen lara dutta Make India Proud
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था सवाल
सुष्मिता से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के दौरान पूछा गया कि यदि आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकतीं, तो वो क्या होती? इस पर सुष्मिता ने कहा था, 'इंदिरा गांधी की मृत्यु'। सुष्मिता के इसी जवाब ने उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 Miss Universe Beauties sushmita sen lara dutta Make India Proud
lara dutta
दूसरी बार लारा दत्ता ने जीता खिताब
लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। सुष्मिता सेन के बाद मिस यूनिवर्स बनने वाली लारा दत्ता दूसरी भारतीय महिला बनीं। लारा उस वक्त 22 साल की थीं। बता दें कि लारा का इंटरव्यू किसी भी कैटेगरी में रिकॉर्ड किया हुआ सबसे लंबा इंटरव्यू रहा। उन्हें 9.99 नंबर मिले थे।

 
विज्ञापन
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021 Miss Universe Beauties sushmita sen lara dutta Make India Proud
लारा दत्ता - फोटो : Social media

क्या था सवाल
लारा दत्ता से सवाल किया गया था- ब्यूटी कॉन्टेस्ट वुमन्स के लिए रिस्पेक्फुल नहीं? कैसे साबित करेंगी कि ये बात गलत है? लारा ने जवाब दिया था- मैं समझती हूं कि मिस यूनिवर्स जैसी प्रतियोगिताएं यंग वुमन के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं। इसी के माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं और हम जिस फील्ड में जाना चाहे जा सकते हैं। हम बिजनेस, राजनीति सहित अन्य फील्ड में काम कर सकते हैं। हम मजबूती से अपनी राय, अपने विचार रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed