बॉलीवुड के गलियारों में बीते काफी महीनों से कटरीना कैफ और विक्की कौशल के इश्क की चर्चा हो रही है। लेकिन इन दोनों ने ही कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि ये दोनों एक रिश्ते में हैं। परंतु वो कहावत तो अपने सुनी होगी प्यार और तकरार कितना भी छुपा लो सामने आ ही जाता है और ऐसा ही कुछ हुआ है बॉलीवुड की शीला कटरीना और उरी अभिनेता विक्की कौशल के साथ भी। इन दोनों ने भले ही अपने प्यार को दुनिया से कितना भी छुपाया हो, लेकिन अब एक अभिनेता हैं जिन्होंने इनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। इस अभिनेता का नाम है हर्षवर्धन कपूर जोकि अनिल कपूर के सुपुत्र हैं और बॉलीवुड अभिनेता हैं। हर्षवर्धन ने ये साफ कर दिया कि कटरीना और विक्की एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
बनते रिश्ते: विक्की कौशल को डेट कर रहीं कटरीना कैफ, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने इशारों-इशारों में खोल दी पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना-विक्की ने कभी नहीं की अपने रिश्ते पर बात
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी भी रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई, लेकिन इन दोनों ने कभी इस बात से इनकार भी नहीं किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान जब विक्की से ये सवाल पूछा गया कि क्या वो कटरीना को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने इस बात का जवाब न देने का फैसला किया। विक्की ने कहा था, 'मैं उम्मीद करता हूं आप इसका आदर करें। मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बातचीत नहीं करना चाहता क्योंकि अगर मैं बात करूंगा तो यह एक मुद्दा बन जाएगा और उसमें कुछ सही और गलत चीजें जोड़ दी जाएंगी। ये कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने जीवन में नहीं आमंत्रित करता।'
कटरीना के घर जाते हुए विक्की कई बार हुए स्पॉट
विक्की अपने मुंह से भले ही इस बात को न स्वीकार करें कि वो बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ के प्यार में गिरफ्तार हैं। लेकिन उनकी तस्वीरें बहुत कुछ बोल देती हैं। उरी अभिनेता को अक्सर कटरीना कैफ के घर जाते हुए देखा गया है। इन दोनों को एक-साथ पार्टी करते हुए भी मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया। कटरीना कई बार विक्की की टी-शर्ट पहने भी दिखाई दी हैं।
विक्की के साथ कटरीना ने बिताई छुट्टियां?
कटरीना कैफ बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह से मीडिया से दूर रखने की कोशिश करती हैं। लेकिन कहीं न कहीं उनके प्यार की हकीकत दुनिया के सामने आ ही जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की ने साथ में छुट्टियां भी बिताई हैं। कटरीना अपने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। लेकिन खबरों के मुताबिक कटरीना ने एक ऐसी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं जिसमें विक्की की झलक दिखाई दी। हालांकि कटरीना ने वो फोटो बाद में हटा दी।
करण जौहर के चैट शो से हुई थी इनकी कहानी
साल 2018 में जब कटरीना कैफ करण जौहर के शो में पहुंची थीं तो उस समय उनसे ये सवाल किया गया था कि वो आज के युवाओं में किसके साथ फिल्म करना चाहती हैं। इस बात का तुरंत जवाब देते हुए कटरीना कैफ ने विक्की कौशल का नाम लिया था और कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी और विक्की की जोड़ी साथ में बहुत अच्छी लगेगी। जब विक्की को कटरीना के इस जवाब के बारे में करण ने बताया तो ये सुनकर वो खुशी से 'बेहोश' को गए। लेकिन जब उन्हें कटरीना की इस बात पर जवाब देने के लिए कहा गया तो उन्होंने इस अभिनेत्री के तारीफ के पूल बांध दिए। अनजाने में ही सही लेकिन हर्षवर्धन कपूर ने इस बात पर तो मुहर जरूर लगा दी कि कटरीना और विक्की कौशल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब पता नहीं ये स्टेटमेंट हर्षवर्धन पर भारी पड़ेगा या नहीं। लेकिन प्रशंसकों को इंतजार है तो बस इनकी जुबानी इनके प्यार की कहानी सुनने का।