अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का नाम है 'दीवानियत'। हालांकि, यह अस्थाई नाम है और इसमें बदलाव होगा। हर्षवर्धन ने फिल्म की शूटिंग की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने एक खुलासा किया कि गार्ड ने शूटिंग कपाउंड में उन्हें अपनी कार लेकर जाने से रोक दिया। उन्होंने पूरा किस्सा सुनाया है।
Harshvardhan Rane: 'मुझे एक शिकायत है', पार्किंग कंपाउंड में जाने से रोकी गई हर्षवर्धन की कार तो बोले एक्टर
Harshvardhan Rane Movie Deewaniyat: एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। अस्थाई रूप से इस फिल्म का नाम है 'दीवानियत'।
नहीं जताई नाराजगी
हर्षवर्धन राणे ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'कल के शूट से मुझे एक शिकायत है'। इसके बाद उन्होंने शूटिंग कंपाउंड में गाड़ी को प्रवेश न दिए जाने की बात साझा की। हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई नाराजगी नहीं जाहिर की है, बल्कि मजाकिया अंदाज में किस्सा साझा किया है, जो काफी दिलचस्प है।
शेयर कीं शूटिंग की झलकियां
हर्षवर्धन ने शूटिंग सेट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'पिछले तीन दिन 'दीवानियत' (जिसका नाम बदला जा रहा है) के बेहद खास और दिल दहला देने वाले सीन की शूटिंग में बीत गए। मैंने इन तीन दिनों में अंशुल गर्ग को एक शानदार, ईमानदार, सक्रिय और प्रतिबद्ध निर्माता के रूप में देखा है। सेट पर हर रोज मैं देखता हूं कि वे अपना बेस्ट देते हैं। वे इसे एक खूबसूरत रोमांटिक फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं'।
गार्ड को दिनभर चिढ़ाते रहे हर्षवर्धन
हर्षवर्धन ने आगे लिखा है, 'हालांकि, कल मुंबई में शूटिंग से मेरी सिर्फ एक शिकायत है। अंशुल के पास क्योंकि बहुत सी महंगी और फैंसी गाड़ियां हैं। कल सेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को पता नहीं था कि मैं अंदर हूं। इसलिए उसने मेरी इनोवा (जो मेरी खुद की है) को शूट कंपाउंड में जाने की इजाजत नहीं दी। गार्ड ने कहा 'पार्किंग बाहर करो'। फिर मुझे बाहर झांककर मुस्कुराना पड़ा और फिर गार्ड शरमाने लगा। इसके बाद तो दिनभर मैंने गार्ड को चिढ़ाया। जाहिर है कि अंशुल और सह निर्माता राघव शर्मा इस मजेदार घटना से अनजान थे'।
यह खबर भी पढ़ें:
Shabana Azmi: 'मैंने परवीन बाबी को मानसिक रूप से बीमार होते हुए देखा...', शबाना ने साझा कीं कई पुरानी यादें
प्रोड्यूसर ने थपथपाई हर्षवर्धन की पीठ
हर्षवर्धन ने आगे लिखा है, 'इस कहानी से यही सीख मिली, 'मैं अब से सेट पर अपना सिर बाहर निकालकर ही प्रवेश करूंगा'। हर्षवर्धन के इस पोस्ट पर अंशुल गर्ग ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'भाई कल आपने जो शूट के समय किया, उसके बाद ये गाड़ियां सब फीकी पड़ गईं। बहुत उम्दा'। इसके अलावा यूजर्स भी हर्षवर्धन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी जगह कोई और एक्टर होता तो कुछ और ही सीन बन गया होता'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत अच्छे से स्थिति संभाली और गार्ड का भी दिल जीत लिया'।
यह खबर भी पढ़ें:
Film Naagzilla: कार्तिक आर्यन-धर्मा प्रोडक्शन ‘नागजिला’ के लिए हुए ट्राेल, जानिए यूजर्स ने क्या कहा?