फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर्षवर्धन राणे: कोरोना पीड़ितों की मदद में जुटे अभिनेता, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के लिए बाइक बेचने का लिया फैसला

Sun, 02 May 2021 11:45 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 02 May 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
Harshvardhan Rane help to corona victims by selling his bike to buy oxygen concentrators to people in need combatting covid
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको रोकने के लिए सरकार कई तरह के कदम उठा रही है। कई जगह लॉकडाउन लगाया गया है, लेकिन अभी तक लोगों को इससे राहत नहीं मिली है। वहीं, कई संस्थान और सेलेब्स लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब 'सनम तेरी कसम' फेम हर्षवर्धन राणे ने भी लोगों की परेशानी को देखते हुए सहायता का हाथ बढ़ाया है।

Harshvardhan Rane help to corona victims by selling his bike to buy oxygen concentrators to people in need combatting covid
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

हर्षवर्धन ने अपने इंस्टाग्राम पर बाइक साफ करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेता ने तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के लिए अपनी बाइक ही बेचने का फैसला कर लिया है। उन्होंने लिखा कि 'मैं अपनी बाइक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए एक्सचेंज में दे रहा हूं, जिसका पैसा किसी जरुरतमंद को जाएगा। हैदराबाद में मुझे अच्छे कंसंट्रेटर को खोजने में कृपया मेरी मदद करें।'

View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

Harshvardhan Rane help to corona victims by selling his bike to buy oxygen concentrators to people in need combatting covid
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

बता दें कि हर्षवर्धन 'सनम तेरी कसम' और 'पलटन' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'तैश' में नजर आए थे। यह फिल्म के साथ वेब सीरीज भी थी। पिछले साल हर्षवर्धन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और तब वह 'तैश' के लिए डबिंग कर रहे थे। इस दौरान वो आईसीयू में भी भर्ती थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harshvardhan Rane help to corona victims by selling his bike to buy oxygen concentrators to people in need combatting covid
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

एक इंटरव्यू के दौरान हर्षवर्धन ने अपना अनुभव साझा किया था। उन्होंने कहा था कि 'इस प्रोजेक्ट के लिए पुल्कित सम्राट और कृति खरबंदा जैसे लोग अपना पूरा योगदान दे रहे थे तो आईसीयू से डब करना मेरा कर्तव्य था।'
 
View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)

विज्ञापन
Harshvardhan Rane help to corona victims by selling his bike to buy oxygen concentrators to people in need combatting covid
हर्षवर्धन राणे - फोटो : Insatagram- @harshvardhanrane

बता दें कि देश में इस समय हर दिन चार लाख से ऊपर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, इसकी चपेट में आकर हजारों लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में हर्षवर्धन के अलावा भी कई सितारे अपने सोशल मीडिया पेज से ही लोगों की मदद में जुटे हैं। सहायता करने वालों में सोनू सूद, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed