फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Chaudhary: डांसर बनना नहीं था सपना का 'सपना', क्या आपको पता है उनका असली नाम?

Sat, 11 Jun 2022 12:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Jun 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Know About Her Real Name News in Hindi
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अपने डांस के जरिए अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनके डांस को पसंद करने वालों की कमी नहीं है। यही वजह है कि आए दिन उनकी वीडियो वायरल होती हैं। डांस के अलावा सपना चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं सपना चौधरी का असली नाम क्या है? अपने डांस और अदाओं से करोड़ों लोगों को दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी का असली नाम शायद ही आप जानते होंगे। आज हम बताते हैं उनके नाम की कहानी... 

Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Know About Her Real Name News in Hindi
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा में लोगों के दिलों को जीतने के बाद सपना चौधरी ने रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' में हिस्सा लिया और रातोंरात पूरे देश में छा गईं। उन्होंने अपने डांस और ठुमकों से सिर्फ आम लोगों को ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों को भी दीवाना बना दिया है। मगर, जानकर हैरानी होगी कि सपना चौधरी का असली नाम सपना नहीं, बल्कि सुषमा था। लेकिन, डांसर के रूप में अपना सफर शुरू करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर सपना रख लिया और आज वह इसी नाम से जानी जाती हैं।

Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Know About Her Real Name News in Hindi
गुपचुप तरीके से कोर्ट में पेश हुईं सपना चौधरी - फोटो : sapna choudhary instagram

टूट गया था सपना का 'सपना'
सपना चौधरी बहुत संघर्ष से गुजरकर इस मुकाम तक पहुंची हैं। जब वह महज 11 साल की थी, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनके पिता को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वह लंबे वक्त तक बीमार रहे और फिर दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के गुजरने के बाद सपना के घर में आर्थिक तंगी हो गई और उन्हें मजबूरी में घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ी। इस घटना के बाद सपना का इंस्पेक्टर बनने का सपना चूर-चूर हो गया और वह देसी क्वीन बन गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Chaudhary Know About Her Real Name News in Hindi
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

घर चलाने के लिए बनीं डांसर
हरियाणा के नजफगढ़ में जन्मी सपना ने पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए डांस करना शुरू किया तो उनकी पढ़ाई बीच में ही रूक गई। उन्होंने सिर्फ आठवीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है और फिर स्टेज पर डांस परफोर्मेंस करनी शुरू कर दी। सपना के सफर की शुरुआत दरअसल यहीं से हुई। और यहीं से उन्होंने एक नए नाम के साथ पहचान बनानी शुरू की, जिसमें वह सफल साबित हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed