फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने के बाद सपना चौधरी को फिर से हुआ प्यार, बगीचे में झूमती हुई आईं नजर

Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 29 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Dance Video Viral After Becoming Mother
सपना चौधरी - फोटो : Instagram: @itssapnachoudhary

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने डांस से सभी को दीवाना बना रखा है। सपना कुछ भी करें हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। लेकिन इन दिनों सपना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में सपना को बेटा पैदा होने की खबर ने उनके फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया था। क्योंकि फैंस की नजर में तो सपना की शादी ही नहीं हुई थी। लेकिन अब मां बनने के बाद लगता है सपना एक बार फिर से प्यार में पड़ गई हैं। तभी तो बगीचे में झूमती हुई नजर आ रही हैं।

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Dance Video Viral After Becoming Mother
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर ही रखती हैं। वो अक्सर अपने कई फोटोशूट्स और डांस वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में सपना ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो गार्डन में झूमती हुई नजर आ रही हैं।

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Dance Video Viral After Becoming Mother
सपना चौधरी - फोटो : instagram

सपना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें सपना पिंक सूट पहनकर बगीचे में झूमती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल इन दिनों सपना को एक पंजाबी गाना काफी पसंद आ गया है इसी गाने पर सपना झूमती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में सपना ने लिखा, 'प्यार हो गया गाने से'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Dance Video Viral After Becoming Mother
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सपना चौधरी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। इन तस्वीरों को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। इन फोटोज में उन्होंने व्हाइट पैंट-सूट पहना था और होठों पर हरे रंग की स्पार्कल लिपस्टिक लगाई हुई थी। फैन्स उनके इस अतरंगी लुक की खूब तारीफ कर रहे थे।

विज्ञापन
Haryanvi Dancer Sapna Choudhary Dance Video Viral After Becoming Mother
सपना चौधरी अपने बेटे और पति के साथ - फोटो : amar ujala

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने इसी साल जनवरी में वीर सीहू के साथ सात फेरे लिए थे। सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था। उनकी शादी की बात उस समय खुली जब उन्होंने अक्तूबर माह में अपने बेटे को जन्म दिया। इस खबर से उनके फैंस के बीच सनसनी फैल गई थी। हालांकि उनके फैंस इस खबर से काफी खुश भी हुए थे।

पढ़ें: इन अभिनेत्रियों ने बताया शादी की नहीं होती कोई उम्र, किसी ने 40 तो किसी ने 60 साल में लिए सात फेरे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed