फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए एक्टर प्रकाश राज के ईसाई धर्म अपनाने की वायरल हुईं तस्वीरों का असली सच, ट्विटर पर छिड़ा वार

Sun, 10 Feb 2019 04:39 PM IST
विजय जैन बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Published by: विजय जैन Updated Sun, 10 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Has Prakash Raj converted from hindu to Christianity?
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
राजनेता बने दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रकाश राज की कुछ तस्वीरें इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं कि वह धर्म परिवर्तन करके ईसाई बन गए हैं। इस दावे के साथ ये तस्वीरें उस समय वायरल हुईं जब वह रविवार को बेंगलुरु के बेथेल चर्च गए थे। प्रकाश राज की चर्च के पादरी के साथ खींची गई तस्वीर को फेसबुक ग्रुप 'वी सपॉर्ट अजित डोवाल' ने शेयर करते हुए अभिनेता को ऐसा पाखंडी बताया जो भगवान अयप्पा को नहीं मानता। ट्वीट करके कहा गया कि प्रकाश राज मामले को 'भगवान अयप्पा बनाम ईसाई भगवान' का रंग देना चाहते हैं। कई हिंदुत्व समर्थकों ने प्रकाश राज पर हिंदुओं से नफरत करने और ईसाइयत का प्रचार करने का आरोप लगाया।
Has Prakash Raj converted from hindu to Christianity?
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर हैंडल 'रमेश रामचंद्रन' ने ट्वीट किया कि प्रकाश राज ऐसे ढोंगी पादरी के साथ प्रार्थना कर रहे हैं जिसने कर्नाटक में हजारों हिंदुओं का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया है। कई ट्विटर हैंडलों ने 'ईसाई नास्तिक' कहते हुए उनकी आलोचना की है।

देखें ट्वीट...
 


 

 
Has Prakash Raj converted from hindu to Christianity?
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

हमारी पड़ताल में पता चला कि ये वायरल हुई तस्वीरें भ्रामक हैं। हमने पाया कि ये तस्वीरें असली हैं मगर उनका संदर्भ वह नहीं है, जो सोशल मीडिया में बताया जा रहा है। ग्रुपों और ट्विटर हैंडलों ने प्रकाश राज की धार्मिक स्थलों, जैसे कि मस्जिद, गुरुद्वारा या मंदिर जाने की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Has Prakash Raj converted from hindu to Christianity?
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसा नहीं है कि प्रकाश राज सिर्फ चर्चों में ही जाते हैं। उनके आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर उनके मस्जिद, चर्च, मंदिर और गुरुद्वारे जाने की तस्वीरें भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, 'सभी धर्मों का सम्मान करना, बदले में सभी से सम्मान और आशीष हासिल करना हमारे देश की आत्मा में है। आइए समावेशी भारत का गुणगान करें, समावेशी भारत सुनिश्तित करें।'

देखें ट्वीट...
 



 

विज्ञापन
Has Prakash Raj converted from hindu to Christianity?
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज खुद को नास्तिक मानते हैं। सोशल मीडिया ने उन पर इस बात के लिए निशाना साधा कि वह भगवान अयप्पा को नहीं मानते मगर ईसाई धर्म में यकीन रखते हैं। ये दावे प्रकाश राज के सोशल मीडिया पर मौजूद उन वीडियो के आधार पर किए गए थे, जिनमें उन्होंनें महिलाओं को केरल के सबरीमला मंदिर में प्रवेश करने से रोके जाने के संदर्भ में बात की थी। वीडियो में प्रकाश राज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कोई भी धर्म जो किसी महिला को, मेरी मां को, पूजा करने से रोकता है, वो मेरा धर्म नहीं है। जो कोई भक्त मेरी मां को पूजा करने से रोकेगा, मेरे लिए वह भक्त नहीं है। जो कोई भगवान नहीं चाहता कि मेरी मां उसकी पूजा करे, वह मेरे लिए भगवान नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed