फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियन बॉक्सिंग के बाप' के किरदार में नजर आए सूरज पंचोली, जानें कौन थे हवा सिंह

Tue, 04 Feb 2020 02:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 04 Feb 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
Hawa Singh First Look in and as Sooraj Pancholi know about Legendary Boxer
हवा सिंह और हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली की फिल्म 'हवा सिंह' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर में सूरज का चेहरा दूध के ग्लास से ढका हुआ है। इसके साथ ही सूरज लंगोट पहने हुए हैं और उनके बगल में ही बॉक्सिंग ग्लव्स हैं। इस पोस्टर के रिलीज के साथ ही हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर कौन थे हवा सिंह? ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं हवा सिंह के बारे में।

Hawa Singh First Look in and as Sooraj Pancholi know about Legendary Boxer
हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'हवा सिंह' देश-दुनिया के प्रसिद्द बॉक्सर हवा सिंह की बायोपिक है और इस बायोपिक में सूरज पंचोली 'हवा सिंह' का किरदार निभा रहे हैं। 'हवा सिंह' को फादर ऑफ इंडियन बॉक्सिंग के नाम से भी जाना जाता है।  'हवा सिंह' बायोपिक का निर्देशन प्रकाश नांबियार कर रहे हैं और इस फिल्म को सैम एस फर्नांडिस और कमलेश सिंह कुशवहा प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

They call him the “Baap Of Indian Boxing” Here’s the first look of #HawaSingh Our effort to bring his story alive on screen, So greatful to play this legend whose story will continue to inspire the generations yet to come! Blessed to be in his gloves! 🥊 #HawaSinghBiopic @hawasinghbiopic

A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

Hawa Singh First Look in and as Sooraj Pancholi know about Legendary Boxer
सलमान खान और हवा सिंह का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

'हवा सिंह' बायोपिक के बारे में बात करते हुए निर्देशक प्रकाश बताते हैं, 'हवा सिंह की कहानी प्रेरणादायी है, यह एक ऐसे नौजवान की कहानी है, जो एक छोटे से गांव का है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर कुछ ही सालों में पहले राज्य, फिर देश और बाद में दुनियाभर का  चाहता बॉक्सर बन जाता है।' बता दें कि फिल्म के पोस्टर को सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hawa Singh First Look in and as Sooraj Pancholi know about Legendary Boxer
हवा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सूरज को बॉक्सर बनने की ट्रेनिंग हवा सिंह के बेटे दे रहे हैं। कप्तान 'हवा सिंह' का जन्म 16 दिसंबर 1937 को हरियाणा में भिवानी जिले के उमरवास गांव में हुआ था। हवा सिंह 19 साल की उम्र में भारतीय सेना में शामिल हुए और वहीं उन्होंने बॉक्सिंग करना शुरू कर दिया। साल 1960 में उन्होंने उस समय के चैम्पियन मोहब्बत सिंह को हराकर वेस्टर्न कमांड का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Hawa Singh First Look in and as Sooraj Pancholi know about Legendary Boxer
हवा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हवा सिंह ने साल 1961 से 1972 तक लगातार नैशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीती थी। हवा सिंह के इस रिकॉर्ड की बराबरी आज तक कोई और भारतीय बॉक्सर नहीं कर पाया है। इंटरनेशनल लेवल पर भी हवा सिंह ने जमकर नाम कमाया है। साल 1962 में जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में बॉक्सिंग टूर्नामेंट के लिए जाने वाले भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ियों में हवा सिंह का नाम सबसे पहले था। साल 1966 में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर, उन्होंने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से कम नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed