फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shekhar Suman: वर्षों बाद शेखर सुमन ने अध्ययन और कंगना के रिश्ते पर की बात, कभी की थी अभिनेत्री की जमकर आलोचना

Tue, 09 Apr 2024 12:02 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 09 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

शेखर सुमन ने हाल ही में बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, 'हम सभी जीवन में विभिन्न चरणों से गुजरते हैं। आज जो सही लगता है, हो सकता है कि वह कल सही ठीक न लगे और इसके विपरीत भी।'

विज्ञापन
Heeramandi Actor Shekhar Suman On son Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship Said They were happy together
शेखर सुमन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' साल की बहुप्रतीक्षित वेब-सीरीज में से एक है। इस सीरीज के जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में अध्ययन सुमन और शेखर सुमन भी नजर आएंगे। हाल ही में शेखर ने अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के रिश्ते के बारे में बात की है। दोनों की मुलाकात 2008 में राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू के सेट पर हुई थी। एक साल तक डेट करने के बाद इनका रिश्ता टूट गया था। उन्होंने अभिनेत्री पर काला जादू करने का आरोप लगया था।

Heeramandi Actor Shekhar Suman On son Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship Said They were happy together
शेखर सुमन-अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर सुमन ने हाल ही में बेटे अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के रिश्ते पर बात करते हुए कहा, 'हम सभी जीवन में विभिन्न चरणों से गुजरते हैं। आज जो सही लगता है, हो सकता है कि वह कल सही ठीक न लगे और इसके विपरीत भी। कोई भी रिश्ता बनाना, ब्रेकअप करना और बस आगे बढ़ना नहीं चाहता। हर कपल अपने रिश्ते को स्थायी चाहता है। क्योंकि ये काफी गहरा रिश्ता होता है।' 

Amitabh Bachchan: जया बच्चन के जन्मदिन पर भावुक हुए बिग बी, लिखा नोट, शुभकामनाओं के लिए जताया आभार

Heeramandi Actor Shekhar Suman On son Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship Said They were happy together
कंगना रणौत, अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कंगना और अध्ययन के असफल रिश्ते के लिए नियति को दोषी ठहराया। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि सभी को अपने पिछले रिश्तों को प्यार से देखना चाहिए। अभिनेता ने कहा, 'भाग्य की कई भूमिकाएं होती हैं, जिनका आपको अनुसरण करना होता है। कंगना और अध्ययन जब साथ थे तो खुश थे और फिर अपने-अपने रास्ते चले गए। ऐसा होना तय था इसलिए एक-दूसरे के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। कभी-कभी चीजें आवेश में आ जाती हैं, लेकिन व्यक्ति को पीछे मुड़कर प्यार से देखना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi Actor Shekhar Suman On son Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship Said They were happy together
शेखर सुमन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना के राजनीति में शामिल होने पर अपनी राय रखते हुए शेखर ने कहा, 'हम इस पर टिके नहीं हैं, न तो परिवार और न ही अध्ययन। यह उनके जीवन का एक चरण था। हम कौन होते हैं टिप्पणी करने वाले और निर्णय देने वाले? हम अपने रास्ते पर चले गए हैं और हर कोई अपनी खुशी और संतुष्टि के लिए काम कर रहा है।'

विज्ञापन
Heeramandi Actor Shekhar Suman On son Adhyayan Suman Kangana Ranaut Relationship Said They were happy together
शेखर सुमन - फोटो : Social media

अध्ययन सुमन और कंगना रणौत के ब्रेकअप के बाद शेखर अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की आलोचला करते थे। उन्होंने अपने एक पुराने ट्वीट में कहा था, 'एक कोकीन वाली अभिनेत्री।' वहीं, कंगना की 'सिमरन' के असफल होने के बाद शेखर ने कहा था, 'इतना हंगामा, इतना शोर शराबा, नतीजा? खोदा पहाड़..निकली चुहिया।' 

Kabhi Haan Kabhi Naa Remake: सुचित्रा का खुलासा, फिल्म के रीमेक में अपनी बेटी से निभवाना चाहती हैं अपना किरदार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed