फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी से रोमांस के लिए धर्मेंद्र ने ईजाद कर रखे थे कोड वर्ड, देनी पड़ती थी रिश्वत

Mon, 15 Oct 2018 06:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
hema malini and dhermendra interesting love story in bollywood
हेमा मालिनी - फोटो : SOCIAL MEDIA

हेमा मालिनी के साथ रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र ने अनोखा तरीका अपनाया। धर्मेंद्र ने एक ऐसा तरीका ईजाद किया, जो थोड़ा खर्चीला था। हेमा मालिनी से रोमांस करने के लिए धर्मेंद्र को अपनी ही फिल्म के कैमरामैन को रिश्वत देनी होती थी। धर्मेंद्र की शादी फिल्म इंडस्ट्री में उनके आने के पहले ही हो गई थी। लेकिन उन्हें प्यार पहली बार हेमा मालिनी के साथ हुआ। शोले तक आते-आते उनका प्यार परवान चढ़ चुका था।

hema malini and dhermendra interesting love story in bollywood
hema malini

इस अफेयर को लेकर धर्मेंद्र पर वैसे तो कोई पाबंदियां नहीं थीं लेकिन जब-तब यह चर्चा जरूर होती कि शादी-शुदा होते हुए भी धर्मेंद्र कुंवारी हेमा मालिनी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र की पत्नी की तरफ से इस बारे कोई बयान कभी नहीं आया। वहीं हेमा का परिवार दक्षिण भारतीय था। संस्कार से लेकर सोचने और शादी ब्याह के तरीके तक में उनका दक्षिण भारतीयपन दिखता था। वह इस बात के सख्त खिलाफ थे कि हेमा मालिनी की नजदीकियां पंजाबी पृष्ठभूमि वाले धर्मेंद्र से बढ़ें। अखबारों और फिल्मी पत्रिकाओं में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच अफेयर के गॉशिप छपने की रफ्तार जब तेज होती गयी तो हेमा के परिवार से जुड़ा कोई न कोई हेमा की फिल्मों की शूटिंग पर भी पहुंचने लगा।

hema malini and dhermendra interesting love story in bollywood
Hema Malini

कभी मां, कभी मौसी तो कभी नानी। धर्मेंद्र, हेमा मालिनी से शूटिंग के बाद बाहर कहीं भी नहीं मिल पाते। अब शूटिंग के दौरान भी उनका हेमा से मिलना-जुलना बंद हो गया। धर्मेंद्र और हेमा एक तरह के पहरे के बीच शूटिंग करते। अब धर्मेंद्र ने इसका एक नया तोड़ निकाला। जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पटा लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini and dhermendra interesting love story in bollywood
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी

धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजात कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते। इसी तरह जब उन्हें सीन को ओके करना होता वह अपनी नाक को सहलाते। बताते हैं कि धर्मेंद्र को एक सीन को दोबारा रीटेक करवाने के लिए कैमरामैन को 100 रुपये की रिश्वत प्रति सीन के हिसाब देनी होती। यानी कि यदि सीन पांच बार शूट हुआ है तो धर्मेँद्र कैमरामैन को 500 रुपये चुकाते। धर्मेंद्र यह सब खुशी-खुशी कर रहे थे।


 
विज्ञापन
hema malini and dhermendra interesting love story in bollywood
hema malini

'शोले' फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते। और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed