{"_id":"64a104785bac4a45fa03767a","slug":"hema-malini-esha-deol-make-shocking-revelations-about-dharmendra-in-throwback-viral-video-2023-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Esha Deol: 'उन्हें हमारा स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं', धर्मेंद्र को लेकर ईशा-हेमा ने किए खुलासे, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Esha Deol: 'उन्हें हमारा स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं', धर्मेंद्र को लेकर ईशा-हेमा ने किए खुलासे, वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:30 AM IST
सार
पिछले महीने मुंबई में दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य के साथ धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही देओल परिवार चर्चा में है।
पिछले महीने मुंबई में दिवंगत फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती दृशा आचार्य के साथ धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी हुई थी, जिसके बाद से ही देओल परिवार चर्चा में है। उत्सव के साथ-साथ धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनके बच्चे ईशा देओल और अहाना देओल की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी के साथ उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। सिमी गरेवाल के चैट शो में हेमा और उनकी बेटी ईशा ने धर्मेंद्र के बारे में खुलकर बात की थी।
2 of 5
हेमा मालिनी और ईशा देओल
- फोटो : Instagram
चैट शो में हेमा और ईशा 87 वर्षीय धर्मेंद्र के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करते हुए उनके रूढ़िवादी स्वभाव के बारे में बात करती हैं। इतना ही नहीं उन पर लगाए गए कई प्रतिबंधों को भी उन्होंने साझा किया। सिमी गरेवाल से बात करते हुए हेमा ने उनकी शादीशुदा जिंदगी में धर्मेंद्र की गैरमौजूदगी पर बात की। सिमी ने हेमा से धर्मेंद्र के जीवनसाथी के रूप में समर्थन के बारे में पूछा तो बागबान हेमा ने जवाब दिया कि धर्मेंद्र ने हमेशा उनका समर्थन किया। जब भी वह मुंबई होते वह बच्चों से मिलने आते, वह उनके साथ होते और पूछते कि बच्चे क्या कर रहे हैं और उनकी पढ़ाई कैसी चल रही है।
3 of 5
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने एक पिता के रूप में धर्मेंद्र की सुरक्षात्मक प्रकृति के बारे में भी बात करते हुए कहा था कि, 'पोशाकों के मामले में, वह बहुत खास हैं, उन्हें हमेशा सलवार कमीज में देखना पसंद है। इसलिए, मेरी बेटियों, जैसे ही वह आ रहे हैं, वे सलवार कमीज पहन लेती थीं।'
वीडियो में हेमा के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना भी शामिल हैं। ईशा ने अपने पिता की रूढ़िवादी विचारों पर बात की। उन्होंने कहा, हमें बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हमें खेल के लिए भी बाहर जाने की अनुमति नहीं मिली। हमें मुंबई के बाहर राज्य स्तर के लिए जाना था, उन्होंने कहा कि नहीं, इसलिए मैं नहीं गई। उन्हें हमारा स्लीवलेस पहनना पसंद नहीं है, टॉप और छोटी पैंट उन्हें पसंद नहीं। जब भी वह घर आते हैं, हम पतलून या सलवार कमीज पहनते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ईशा देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1980 में हेमा मालिनी से शादी से पहले, धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी, जिनसे उनके चार बच्चे हैं, दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, और दो बेटियाँ अजीता देओल और विजेता देओल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।