{"_id":"62c07a6ddd37002a2916ac99","slug":"hema-malini-raises-concern-mumbai-traffic-and-potholes-on-road-says-i-am-afraid-to-go-out-of-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: मुंबई के ट्रैफिक और सड़कों के गड्ढों से हेमा मालिनी हुईं परेशान, बोलीं- मैं डरती हूं जब भी...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: मुंबई के ट्रैफिक और सड़कों के गड्ढों से हेमा मालिनी हुईं परेशान, बोलीं- मैं डरती हूं जब भी...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय बारिश की वजह से लोगों को हर जगह जलभराव की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है और मुंबई में तो हर साल ही बारिश के दिनों में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं शहर का ट्रैफिक जाम भी आम जनता के लिए कई बार मुसीबत का सबब बन जाता है। अब दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मुंबई की सड़कों के गड्ढों और मुंबई के ट्रैफिक जाम को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
2 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हेमा मालिनी को भारी जाम का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से अपने घर तक पहुंचने के लिए वह दो घंटे तक फंसी रहीं। अभिनेत्री ने मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा- 'मैं सोच भी नहीं सकती कि एक प्रेग्नेंट महिला किस तरह से मुंबई की गड्ढो वाली सड़कों पर ट्रेवल करेगी।'
3 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने आगे बात करते हुए कहा, मैं एक मुंबईकर होने के नाते यह आपत्ति जता रही हूं, पुलिस का काम ट्रेफिक के कंट्रोल करना और सड़क पर चल रही सवारियों को गाइड करना है। इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया कि कैसे घर तक पहुंचने में उन्हें दो घंटे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने कहा कि जब भी वह बाहर जाने के बारे में सोचती हैं, तो डरती हैं क्योंकि ट्रैफिक काफी ज्यादा होता है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि मथुरा और दिल्ली में भी ऐसी परेशानियां होती हैं लेकिन अब वहां पहले से चीजें बेहतर हो गई हैं। आज के समय में इस रोड पर ट्रैफिक देखना। मैं पहले भी इस रास्ते से ट्रेवल करती थी मुंबई क्या था और क्या हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।