एक्टर सोनू सूद को फिल्मों के अलावा उनकी दरियादिली के लिए भी जाना जाता है। कोरोना महामारी की पहली लहर से लेकर अब तक उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की है। उनकी इस मदद से कई लोगों की जिंदगी बदल गई तो कई के सपने भी पूरे हुए। सोनू की ओर से किए गए इस मदद का लोग भी अपने अंदाज शुक्रिया अदा करने की कोशिश करते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में कराटे चैंपियन अमृतपाल ने गोल्ड मेडल जीतकर उसे सोनू सूद को समर्पित किया है। दरअसल, सोनू ने 2 साल पहले इस लड़की के ऑपरेशन के लिए मदद की थी।
Sonu Sood: सोनू सूद ने 2 साल पहले की थी अमृतपाल की मदद, अब कराटे चैंपियन ने कर दिखाया बड़ा कारनामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपाल के मेडल जीतने से सोनू भी काफी खुश हैं। उन्होंने अमृतपाल की सर्जरी से पहले और बाद की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप दूसरों के जीवन में अपने द्वारा किए गए सकारात्मक प्रभाव को देखते हैं, तो यह आपके जीवन को और भी सार्थक बनाता है। मैं 2 साल पहले अमृतपाल से मिला था, जब उसे घुटने की सर्जरी की जरूरत थी। उसके बहुत बड़े सपने थे लेकिन परिस्थितियों ने उसके विपरित थीं। उसे वहां तक पहुंचाने में मदद करना मेरे जीवन के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है और आज उसके हाथ में यह पदक देखकर यह सम्मान और भी अधिक मूल्यवान हो गया है।'
उन्होंने आगे लिखा, 'ऑल इंडिया कराटे चैंपियन अमृतपाल ने विरोधियों को एक भी स्कोर दिए बिना स्वर्ण पदक जीता और जल्द ही बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मुझे विश्वास है कि वह हम सभी के साथ पूरे देश को गौरवान्वित करेंगी।' इस मुलाकात के बाद अमृतपाल ने एक्टर को पोस्ट के जरिए शुक्रिया कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, '2 साल पहले मेरी मदद वाले सेवियर सोनू सर से मुलाकात की। ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का यह स्वर्ण मैं आपको समर्पित करती हूं सर। मेरे लिए खड़े रहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आपकी मदद के बिना यह संभव नहीं था।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौजूदा समय में सोनू छोटे पर्दे पर भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस समय वह एमटीवी रोडीज होस्ट कर रहे हैं। इसी साल आठ अप्रैल से यह शो ऑन एयर किया गया है। इसके अलावा बड़े पर्दे की बात करें तो हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ' सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म में सोनू ने चंदबरदाई की भूमिका निभाई थी।