फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमा मालिनी ने समंदर में फेंक दी थी इस सुपरस्टार की अगूंठी, एक तो आजीवन रहा कुंवारा

Tue, 16 Oct 2018 03:35 PM IST
entertainment
entertainment Updated Tue, 16 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini threw her ring into the sea, the superstars stuck in the limelight;
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड की ट्रेंड सेटर और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का आज जन्मदिन है। जितना स्टारडम हेमा को उनके करियर में मिला है। उनकी असल जिंदगी उतनी ही मुश्किल रही है। बता दें हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत राजकपूर की फिल्म "सपनों के सौदागर" से की थी। फिल्म में हेमा राजकपूर की हीरोइन बनी थीं। उस वक्त हेमा 20 साल की थीं। साथ ही वह राज कपूर से 24 साल छोटी थीं। उस वक्त हेमा मालिनी को जो देखता उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता। धर्मेंद्र और हेमा की लव स्टोरी तो सब जानते हैं लेकिन धर्मेंद से पहले भी हेमा की जिंदगी में दो हीरो एंट्री ले चुके थे।
Hema Malini threw her ring into the sea, the superstars stuck in the limelight;
bollywood - फोटो : self
70 के दशक में एक तरफ हेमा का जादू लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए था। दूसरी तरफ जितेंद्र भी बतौर सुपरस्टार उभर रहे थे। इसी बीच में जितेंद्र और हेमा की दोस्ती की बातें भी सामने आने लगी थीं, अक्सर दोनों को एक-दूसरे की फिल्मों के सेट पर देखा जाता था। एक समय ऐसा आया कि जितेंद्र ने हेमा को प्रपोज किया और उन्हें एक अंगूठी भी दी, जो हेमा ने पहन भी ली थी। जितेंद्र और हेमा थोड़े नजदीक आए लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर इस कदर झगड़ा हुआ कि हेमा जितेंद्र की दी हई अंगूठी को समंदर में फेंक आई थीं, जिसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
Hema Malini threw her ring into the sea, the superstars stuck in the limelight;
bollywood - फोटो : self
माना जाता है कि संजीव कुमार को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से बेपनाह मोहब्बत थी। हेमा भी उन्हें पसंद करती थे लेकिन इसी बीच धर्मेंद्र हेमा की जिंदगी में आए जिसके बाद हेमा ने धर्मेंद्र से शादी का फैसला किया और संजीव कुमार के शादी के प्रपोजल को ठुकरा दिया। यह बात संजीव कुमार को इतनी बुरी लगी थी कि उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी से कहा था। वह हेमा के साथ एक फ्रेम में भी नहीं आना चाहते, जिसकी वजह से पूरी फिल्म में दोनों का साथ में एक भी सीन नहीं दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini threw her ring into the sea, the superstars stuck in the limelight;
bollywood - फोटो : self
हेमा मालिनी के ठुकराने के बाद संजीव कुमार ने फिर शादी नहीं की और सारी जिंदगी अकेले ही गुजार दी। हेमा के अलावा उनका अफेयर एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित से भी था लेकिन संजीव ने शादी से इनकार कर दिया। नतीजा ये रहा कि सुलक्षणा पंडित ने भी जिंदगी भर शादी नहीं की। संजीव कुमार को बचपन से ही दिल की बीमारी (कंजेनाइटल हार्ट कंडीशन) थी। 47 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Hema Malini threw her ring into the sea, the superstars stuck in the limelight;
bollywood - फोटो : self
पहली बार हेमा मालिनी धर्मेंद्र से फिल्म तुम हंसी हम जवां के सेट पर मिली थीं , दोनों से 40 से भी ज्यादा फिल्मों के साथ काम किया है। हेमा से शादी करना धर्मेंद्र के लिए आसान नहीं था। धर्मेंद्र और हेमा एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन धर्मेंद्र शादीशुदा थे। बता दें शोले में ठाकुर का रोल धर्मेंद्र करना चाहते थे, लेकिन जब उन्हें पता लगा कि वीरू का रोल संजीव कुमार के पास चला जाएगा और उन्हें हेमा के साथ रोमांस करने का चांस नहीं मिलेगा तो धर्मेंद्र ने रमेश सिप्पी से बात की और अपने लिए वीरू का रोल चुना। शूट के दौराम धर्मेंद्र सेट पर लोगों को ज्यादा टेक देने के लिए पैसे बांट देते। जिससे वो हेमा के साथ ज्यादा ज्यादा समय बिता सकें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed