{"_id":"64cdde6a1d4155eb30068c5a","slug":"hema-malini-wish-to-make-a-comeback-on-big-screen-but-on-one-condition-is-she-will-work-with-dharmendra-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: हेमा मालिनी ने फिल्मों में वापसी के लिए रखी यह शर्त, धर्मेंद्र संग पर्दे पर आएंगी नजर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: हेमा मालिनी ने फिल्मों में वापसी के लिए रखी यह शर्त, धर्मेंद्र संग पर्दे पर आएंगी नजर?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:00 AM IST
सार
हेमा मालिनी ने बड़े पर्दे पर वापसी की इच्छा जताई है, लेकिन इसके लिए एक शर्त भी रख दिया है। वहीं, एक्ट्रेस को पति धर्मेंद्र संग वापस से स्क्रीन साझा करने पर भी चुप्पी तोड़ते देखा गया है।
हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' यानी हेमा मालिनी बीते तीन वर्ष से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार वर्ष 2020 की फिल्म 'शिमला मिर्ची' में देखा गया था। हेमा, राजनीति के क्षेत्र में भी अपना दमखम दिखा चुकी हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस को वापस से मूवी में आने की इच्छा है। इस बात का खुलासा खुद ड्रीम गर्ल ने किया है, लेकिन फिल्मों में वापसी के लिए एक शर्त भी रख दिया है।
Trending Videos
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी से एक हालिया इंटरव्यू में सवाल किया गया कि क्या वह बड़े पर्दे पर वापसी करना चाहेंगी। इस पर डीवा ने जवाब दिया, 'किसी को आना चाहिए और मुझे एक अच्छी भूमिका के लिए साइन करना चाहिए। यह मेरी उम्र के लिए उपयुक्त होना चाहिए। ग्लैमरस लेकिन मेरे अनुरूप।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में हेमा से यह भी सवाल पूछा गया कि क्या वह नेगेटिव भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी नकारात्मक व्यक्ति नहीं हूं। मैं अपने बारे में ऐसा नहीं सोच सकती। मैं किसी के लिए बुरा नहीं सोचती तो निगेटिव रोल कैसे कर सकती हूं? मेरा मतलब है, रोल तो कर सकते हैं कुछ भी, लेकिन वैसा रोल नहीं करना। भूमिका सकारात्मक होनी चाहिए और सकारात्मक संदेश होना चाहिए।'
हेमा मालिनी से पति धर्मेंद्र संग स्क्रीन साझा करने को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता कि आप मुझे और धरम जी को एक साथ किसी फिल्म में देखेंगे या नहीं, लेकिन हो सकता है, कौन जानता है।' ड्रीम गर्ल ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1963 की तमिल फिल्म 'इधु साथियम' से की थी।
हेमा मालिनी ने वर्ष 1968 की फिल्म 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर कई हिंदी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीतती नजर आईं। एक्ट्रेस ने 1970 में पहली बार धर्मेंद्र के साथ 'तुम हसीं मैं जवां' में अभिनय किया और बाद में दोनों ने 1980 में शादी कर ली। इस जोड़े की शादी से दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल। 2004 में बीजेपी में शामिल होने के बाद हेमा राजनेता भी बन गईं। एक्ट्रेस को 2010 में बीजेपी का महासचिव बनाया गया, और 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।