{"_id":"5e9043908ebc3e72f126cb62","slug":"hera-pheri-20-years-of-release-suniel-shetty-says-akshay-kumar-and-i-slept-on-newspapers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे सुनील शेट्टी, अक्षय ने भी दिया था साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जमीन पर अखबार बिछाकर सोते थे सुनील शेट्टी, अक्षय ने भी दिया था साथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 10 Apr 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hera Pheri
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब-जब सिनेमाजगत में बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की बात की जाएगी तो उसमें अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी' का हमेशा जिक्र होगा। इस फिल्म को रिलीज हुए भले ही 20 साल हो गए हों लेकिन अभी भी जब ये फिल्म टीवी पर आती है तो दर्शकों का चाव वैसा ही रहता है। इस फिल्म को लेकर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने इंटरव्यू में किस्सा साझा किया है।
2 of 5
suniel shetty
- फोटो : file photo
आईएमबीडी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा- 'मुझे नहीं पता कि ये फिल्म कैसे बन गई, ये बस हो गया। हम लोग रोजाना सुबह शूटिंग के लिए सेट पर आ जाया करते थे। कपड़े हम लोग को बस पहनने के लिए दिए जाते थे लेकिन उस पर प्रेस नहीं होती थी। दोपहर में निर्देशक हम लोगों को सोने के लिए कह देते थे। हम लोग अखबार बिछाकर सोते थे।'
3 of 5
suniel shetty
- फोटो : social media
सुनील ने आगे कहा- 'निर्देशक प्रिय दर्शन का कहना था कि मैं तुम लोगों को आराम से नहीं रहना देना चाहता। जब सोकर उठोगे तो आराम कर चुके होगे लेकिन दिनभर बिना आराम के ही रहना है। हम लोगों का मेकअप भी नहीं किया गया था। मैं अक्षय और परेश रावल जी लगातार साथ ही रहे। हम लोग लगातार रिहर्सल करते रहते थे और प्रियदर्शन सर को पता था कि कब कट बोलना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेरा फेरी
- फोटो : screengrab from hera pheri movie
'हेरा फेरी' में सुनील शेट्टी ने श्याम, अक्षय ने राजू और परेश रावल ने बाबू भइया का रोल निभाया था। इसके अलावा तब्बू और ओम पुरी भी थे। 'हेरा फेरी' फिल्म का एक सीक्वल आ चुका है। 'हेरा फेरी' के सीक्वल का नाम फिर हेरा फेरी है जो कि 2006 में रिलीज हुई थी। जानकारी के मुताबिक हेरा फेरी तीसरी कड़ी साल 2021 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
Mohra film
- फोटो : file photo
इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी कई और फिल्मों में एक साथ आ चुके हैं। इन फिल्मों में दीवाने हुए पागल, थैंक यू, मोहरा और बेमिसाल शामिल हैं। आपको बता दें, हेरा फेरी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को हाल ही में रिलीज हुए 20 साल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।