बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई मुसीबतों का सामना किया। इंटस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए किसी ने वेटर की नौकरी की तो कोई सेलेब्स के साथ बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए, लेकिन इनकी कड़ी मेहनत का नतीजा ही था कि आज हर कोई इन्हें जानता है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऐसे ही कुछ लोगों के बारे में जानकारी देंगे जो कभी सितारों के पीछे बैकग्राउंड डांसर थे लेकिन आज इनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।
बॉलीवुड एक्टर बनने से पहले बैकग्राउंड डांसर थे ये 5 स्टार्स, एक तो 'धोनी' भी बने
शाहिद कपूर बेशक एक स्टार किड हैं फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर को फिल्म 'इश्क विश्क' से सफलता मिली थी।
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो सालों पहले एक साउथ फिल्म में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आई थीं। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वालीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं।
काजल अग्रवाल
काजल आज साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं लेकिन उन्होंने भी अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वो ऐश्वर्या राय बच्चन के एक गाने में नजर भी आती हैं। काजल ने फिल्म ‘सिंघम से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ में भी नजर आ चुकी हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने ऋतिक रोशन के पीछे धूम मचाले गाने में डांस किया था। चेतन भगत के नॉवेल द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ पर आधारित काई पो चे फिल्म सुशांत के लिए एक बड़ी कामयाब साबित हुई। यह फिल्म उनके करियर की शुरूआत थी, जिसके लिए उन्हें कई ऑडीशंस के बाद सिलेक्ट किया गया।
