बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। एक्टिंग और फिल्मों के अलावा प्रियंका कई बार अपने विवादित बयान और ड्रेस को लेकर ट्रोल की जा चुकी हैं। आज हम आपको 5 कारण बताएंगे जिसकी वजह से प्रियंका यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं।
इन 5 विवादों में उछला प्रियंका चोपड़ा का नाम, पाकिस्तान जाने की मिल चुकी है सलाह
क्वांटिको विवाद
क्वांटिको 3 के एक एपिसोड को लेकर प्रियंका चोपड़ा विवादों में फंस गई थीं। क्वांटिको सीरीज में प्रियंका के जिस सीन पर विवाद हुआ, उसमें वो एक आतंकी की पहचान कर रही थीं। उस दौरान वो कहती हैं- 'इसने गले में रुद्राक्ष पहना है। ये पाकिस्तानी नहीं हो सकता। यह भारतीय राष्ट्रवादी है और पाकिस्तान के खिलाफ साजिश कर रहा है।' शो के इस एपिसोड में भारतीयों को आतंकी के तौर पर दिखाया गया है। हालांकि इस एपिसोड के लिए शो के मेकर्स के साथ-साथ प्रियंका ने माफी मांगी थी। लोगों ने प्रियंका को पाकिस्तान जाने की सलाह तक दे डाली थी।
प्रियंका का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था जिसके चलते वो विवादों में घिर गई थीं। वीडियो में प्रियंका 68वें एमी अवार्ड्स के दौरान जर्नलिस्ट से बात कर रही थीं। यहां वो हिंदी फिल्मों का मजाक उड़ाती हैं। प्रियंका कहती हैं कि Indian Films is all about hips and boobs। प्रियंका के इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल किया गया था। ट्रोलर्स ने इसे प्रियंका की शर्मनाक हरकत बताया था।
बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई थी। प्रियंका पीएम मोदी से मिलने जब पहुंची थीं तो नी लेंथ ड्रेस पहन कर जा पहुंची थीं। इसके बाद वह सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हुई थीं। लोगों ने प्रियंका को ये तक कह दिया था कि उन्हें पीएम के सामने किस तरह के कपड़े पहन के जाना चाहिए ये सीखने की जरूरत है।
प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है। प्रियंका चोपड़ा ने जब रोहिंग्या मुसलमानों से मुलाकात की तो इससे कई लोगों का पारा चढ़ गया था। ट्रोलर्स ने रोहिंग्याओं के शिविर में जाने पर प्रियंका को जमकर ट्रोल किया। कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया था।
