Blockbuster Sequels: ये हैं भारतीय सिनेमा के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सीक्वल, टॉप तीन पर साउथ का कब्जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएस राजमौली को हिट मशीन भी कहा जाता है। अपने करियर में उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं बनाई है। साल 2015 में आई उनकी फिल्म बाहुबली ने लोगों की खूब वाहवाही बटोरी थी, लेकिन इसके दूसरे भाग ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। 2017 में रिलीज हुई प्रभास अभिनीत बाहुबली 2 ने दुनियाभर में 1800 से ज्यादा की कमाई की थी।
Remo D'souza: रियलिटी शो में फिर दिखेगा रेमो डिसूजा का जलवा, 'हिप हॉप इंडिया' में निभाएंगे जज की भूमिका
इस लिस्ट में यश की केजीएफ 2 का नाम भी शामिल है। फिल्म को साउथ के साथ नॉर्थ में भी पसंद किया गया था। हिंदी पट्टी में फिल्म ने जबर्दस्त कमाई की थी। इसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Filmy Wrap: टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर घुसा तेंदुआ और शादी करेंगे ऋतिक-सबा? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
रजनीकांत साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। शंकर के निर्देशन में बनी रोबोट में रजनीकांत को काफी पसंद किया गया था। इसके कई साल बाद जब इसका सीक्वल आया तो लोगों ने इसे भी बेशुमारा प्यार दिया। इस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों से 720 करोड़ रुपये बटोरे थे।
Harry Potter: हैरी पॉटर रीबूट सीरीज में नहीं दिखेंगे डेनियल रेडक्लिफ, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करती हैं। एक था टाइगर के सीक्वल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 565 करोड़ का कारोबार किया था।
Anil Kapoor: अनिल कपूर को भा गई विद्या बालन की 'नीयत', बोले- पूरी टीम को मिलना चाहिए स्टैंडिंग ओवेशन