{"_id":"60359f6a136f6613de0f3238","slug":"himansh-kohli-said-people-considered-me-as-a-villain-after-i-broke-up-with-neha-kakkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद ट्रोलिंग से परेशान हो गए थे हिमांश कोहली, कहा- मुझे विलेन समझ लिया गया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेहा कक्कड़ से ब्रेकअप के बाद ट्रोलिंग से परेशान हो गए थे हिमांश कोहली, कहा- मुझे विलेन समझ लिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की मशहूर गायिका हैं। रोहनप्रीत से शादी के बाद वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। नेहा और रोहनप्रीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। आज नेहा रोहनप्रीत के साथ खुश हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा बिल्कुल टूट गई थीं। वहीं उनकी शादी के बाद से एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया था कि हिमांश ने नेहा से माफी मांगी है। उस वक्त हिमांश ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को साझा करते हुए उसे गलत बताया था। अब हिमांश ने इस पर एक नया खुलासा किया है।
2 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह, हिमांश कोहली
- फोटो : Sony tv Screen Grab/Instagram: @nehakakkar
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ बॉलीवुड के क्यूट कपल माने जाते थे। हालांकि किसी वजह से नेहा और हिमांश का ब्रेकअप हो गया था। इसके कुछ समय बाद नेहा ने रोहनप्रीत से शादी कर ली। नेहा की शादी होने के बाद एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें ये दावा किया गया कि हिमांश ने शादी के बाद नेहा से माफी मांगी थी। इस वीडियो को साझा करते हुए हिमांश ने उसे गलत और झूठा बताया था।
3 of 5
हिमांश कोहली
- फोटो : instagram/kohlihimansh
इस बारे में बात करते हुए हिमांश कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके गुस्से को किस तरह भड़काया गया और साथ ही कैसे उन्हें एक खलनायक बता दिया गया। हिमांश ने कहा कि, 'मुझे हैरानी हुई थी जब इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, मैं सोच रहा था कि इन सारी बकवास बातों से किसे फायदा हो रहा था?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
हिमांश ने कहा कि, 'मुझे और बातों से फर्क नहीं पड़ता, लेकिन जब मेरे परिवार या बहन के बारे में लोग गलत बातें कहते हैं तो मुझे परेशानी होती है। अगर मेरी लाइफ में कोई लड़की आती है तो ये मेरा फैसला और अगर जाती है तो ये हमारा फैसला। इससे मेरे माता पिता का कुछ लेना देना नही हैं। उनका मेरी निजी जिंदगी से कोई मतलब नही है। सोशल मीडिया पर जो भी कुछ होता है उससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता और ना ही वो इन बातों पर ध्यान देते हैं'।
विज्ञापन
5 of 5
हिमांश कोहली
- फोटो : instagram/kohlihimansh
आगे हिमांश ने कहा कि, 'मैं सच में उन लोगों से बोलना चाहता हूं जो कमेंट करते हैं, भाई नेहू की शादी हो गई मुझे पता है, मैं दोनों के लिए बहुत खुश हूं। मैं अपने लिए भी बहुत खुश हूं। मैं इस ट्रोलिंग से परेशान हो गया हूं'। बता दे किं नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली करीब चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। साल 2018 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। नेहा कक्कड़ ने खुद अपने ब्रेकअप की खबर को सोशल मीडिया साझा किया था। नेहा कक्कड़ ने यह भी बताया था कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में आ गई थीं। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर रोते हुए भी देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।