{"_id":"5dfc25c38ebc3e87f54a3032","slug":"himesh-reshammiya-talk-about-ranu-mondal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रानू मंडल के बारे में सवाल पूछने पर हिमेश रेशमिया ने दिया ऐसा जवाब, बोले- किसी की निजी जिंदगी पर...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रानू मंडल के बारे में सवाल पूछने पर हिमेश रेशमिया ने दिया ऐसा जवाब, बोले- किसी की निजी जिंदगी पर...
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 20 Dec 2019 07:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हिमेश रेशमिया और रानू मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लता मंगेशकर के गाने से रातोंरात स्टार बनने वालीं रानू मंडल बीते दिनों फैंस के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में आ गई थीं। हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल को रेलवे स्टेशन से उठाकर एक स्टार बना दिया। उन्होंने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका भी दिया। हाल में जब हिमेश से रानू के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि वो किसी के निजी जीवन की घटनाओं के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकते।
2 of 4
ranu mondal
- फोटो : social media
दरअसल हिमेश अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने उनसे रानू मंडल को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसके जवाब में हिमेश ने कहा, 'अगर मंडल की पेशेवर गायकी के नजरिये से आप मुझसे कोई सवाल करें, तो मैं जवाब दे सकता हूं। लेकिन उनके निजी जीवन की किसी घटना पर टिप्पणी का मुझे कोई हक नहीं बनता।'
3 of 4
Ranu Mondal
- फोटो : Viral Bhayani, Instagram
कुछ दिनों पहले रानू के बारे में सवाल करने पर हिमेश भड़क गए थे। उन्होंने कहा था मैं उनका मैनेजर नहीं हूं, जो आप उनके बारे में मुझसे पूछ रहे हैं । इंडस्ट्री में ब्रेक मैंने सिर्फ रानू को नहीं, बल्कि कई सारे स्टार्स को दिया है । जैसे आर्यन, दर्शन, शैनन, पलक मुच्छल ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranu Mondal
- फोटो : Social Media
रानू पिछले दिनों काफी ट्रोल हुई थीं । इस पर हिमेश ने कहा था, 'बीते काफी समय से मेरी कोई ट्रोलिंग नहीं हुई है । रानू की सेल्फी वीडियो वाले ट्रोलिंग मामले के बारे में मैं जानता हूं लेकिन इस पर आप मुझसे कुछ ना पूछें, बल्कि रानू से जाकर जवाब मांगें' ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।