नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और AMU के छात्रों के साथ हुई बर्बरता का मुद्दा अब काफी बड़ा बन गया है। देशभर से इन छात्रों को समर्थन मिल रहा है। राजनेता से लेकर अभिनेता तक इनके पक्ष में खड़े हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों के शांति से आवाज उठाने को सही बताते हुए हिंसा को गलत बताया है।
जामिया-AMU के छात्रों पर प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा वह है जिसने उन्हें स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए सशक्त बनाया है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। एक संपन्न लोकतंत्र में, शांतिपूर्ण तरीके से किसी की आवाज उठाने पर हिंसा होना गलत है। हर आवाज मायने रखती है। प्रत्येक आवाज भारत को बदलने की दिशा में काम करेगी।'
— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2019
इससे पहले फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में दमदार रोल निभाने वाले अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कहता था कि मैंने आज के समाज में अपने नायकों को नहीं देखता हूं और इसीलिए आज इतने सारी बायोपिक्स बनाई जा रही हैं, मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं। सभी प्रदर्शनकारी बच्चे हमारे नायक हैं। उन्होंने हमें गौरवांवित किया है। बच्चों मैं तुम्हारे साथ हूं।'
I used to say that I don’t see my hero in today’s society and that’s why so many bio pics are being made today I take my words back all the protesting kids are our heroes so concerned and fearless they make me so proud I am with you kids
बता दें कि जामिया हिंसा को लेकर अनुराग कश्यप, मनोज वाजपेयी, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, जीशान अयूब, सोनम कपूर, अली फजल, रकुल प्रीत और परिणीत चोपड़ा जैसे कई बड़े स्टार्स ट्वीट कर अपनी बात कह चुके हैं।
श्रीराम लागू को दो दिन बाद श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- 'आप बहुत...'