हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू का 17 दिसंबर को पुणे में निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने श्रीराम लागू को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी, लेकिन इस बीच उनको श्रद्धांजलि देने पर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गई हैं।
श्रीराम लागू को दो दिन बाद श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल हुईं माधुरी दीक्षित, यूजर बोले- 'आप बहुत...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, माधुरी दीक्षित ने श्रीराम लागू के निधन पर उन्हें दो दिन बाद यानी 19 दिसंबर को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' माधुरी दीक्षित के इस ट्वीट के बार सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।
Just heard about the sad demise of legendary actor #ShreeramLagoo ji. May his soul rest in peace. U r very slow mam
Karan Kumar Yadav नाम के यूजर ने उन्हें कमेंट में लिखा, 'आप बहुत धीरे हैं मैम'।
IAK ने लिखा, 'तीन दिन बाद ?'। वहीं 𝚂𝙷𝙰𝙷𝙸𝙳 𝚁𝙰𝚉𝙰 लिखते हैं, 'कुछ तो सुनाई दिया।' इसके अलावा jansher.chandio ने माधुरी दीक्षित पर कटाक्ष करते हुए लिखा,आप कभी पॉलिटिक्स ज्वॉइन मत करना। अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी माधुरी दीक्षित को श्रीराम लागू को देर से श्रद्धांजलि देने पर ट्रोल किया है। आपको बता दें कि श्रीराम लागू ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी और 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में काम किया।
Kuch to sunai diya... #RIP Kbhi politics join na krna🙏🙏
श्रीराम लागू ने अपने करियर की शुरुआत वो आहट: एक अजीब कहानी से की थी। ये फिल्म साल 1971 में आई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पिंजरा, मेरे साथ चल, सामना, दौलत जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया। इसके अलावा श्रीराम लागू ने मराठी फिल्मों और नाटक में भी काम किया। विधाता (1982), खुद्दार (1994), लावारिस (1981) और काला बाज़ार (1989) इन फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए आज भी याद किया जाता है।
उन्हें मराठी थियेटर के दिग्गज कलाकार थे। खास बात ये है कि फिल्मों में अपने से पहले श्रीराम लागू पेशे से डॉक्टर थे, वह नाक-कान और गले के सर्जन थे। उन्होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों मेडिकल डिग्री प्राप्त की थीं। उनका जन्म 16 नवंबर 1927 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था।
पढ़ें: श्रीराम लागू के निधन से सदमे में बॉलीवुड सितारे, पीएम ने कहा- 'सालों तक उनके काम को याद रखा जाएगा'