फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं एक्ट्रेस

Tue, 20 Apr 2021 07:32 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Apr 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan's Father Passes Away Due To Cardiac Arrest Actress On Her Way To Back To Mumbai
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस हिना खान के पिता का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दुख की बात ये है कि पिता के निधन के वक्त हिना खान उनके करीब नहीं थीं। वो शूटिंग के चलते कश्मीर गई हुई थीं। फिलहाल, एक्ट्रेस मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं। 

Hina Khan's Father Passes Away Due To Cardiac Arrest Actress On Her Way To Back To Mumbai
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram

बता दें कि हिना अपने पापा से बेहद करीब थीं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती थी। टीवी एक्ट्रेस हिना खान एक ट्रडिशनल कश्मीरी परिवार से हैं। शुरुआत में उनका एक्टर बनना किसी को भी पसंद नहीं आया था।

Hina Khan's Father Passes Away Due To Cardiac Arrest Actress On Her Way To Back To Mumbai
माता-पिता के साथ हिना खान - फोटो : Instagram

एक बार हिना खान ने बताया था कि उनके एक्टर बनने की बात सुनकर उनके पिता सन्न रह गए थे और उनकी मां के रिश्तेदारों ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। हिना ने टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार निभाकर फेम हासिल किया था। हिना अपने मां-बाप को बिना बताए मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। उस वक़्त वो महज 20 साल की थी। प्रोडक्शन के लोगों ने घर ढूंढने में उसकी मदद की थी। ये बात अपने पापा को यह बताने में हिना को हफ्ते लग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan's Father Passes Away Due To Cardiac Arrest Actress On Her Way To Back To Mumbai
हिना खान अपने पिता के साथ - फोटो : Instagram

पिछले दिनों हिना और उनके पापा का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में हिना खान अपने पापा से बात करती हुई दिखाई दे रही थी। उनके पापा हिना को बता रहे थे कि उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड बंद कर दिए गए हैं। हिना के बढ़ते खर्चो से परेशान उनके पापा ने जब ये कदम उठाया तो एक्ट्रेस शॉक्ड रह गई थी। वो वीडियो में कहती हुई नज़र आ रही थी कि मेरे पास कोई डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं हैं आपने उन्हें ब्लॉक कर दिया है। जवाब में हिना के पापा ने उन्हें जवाब दिया था कि उन्होंने कार्ड बंद कर दिए हैं क्योंकि लॉकडाउन के वक्त उन्हें पैसे बचाने चाहिए।

विज्ञापन
Hina Khan's Father Passes Away Due To Cardiac Arrest Actress On Her Way To Back To Mumbai
हिना खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हिना खान ने टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से डेब्यू किया था और इस शो में वो अक्षरा के किरदार में नजर आई थीं। अक्षरा के किरदार में दर्शकों ने हिना खान को काफी पसंद किया था। इसके बाद हिना खान 'बिग बॉस 11' में हिस्सा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed