{"_id":"5c77b113bdec2237d6014f35","slug":"hina-khan-slam-indian-media-for-leak-personal-information-of-wing-commander-abhinandan-varthaman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान ने मीडिया को लगाई लताड़, विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में जानकारी लीक करने से हुईं नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिना खान ने मीडिया को लगाई लताड़, विंग कमांडर अभिनंदन के बारे में जानकारी लीक करने से हुईं नाराज
Thu, 28 Feb 2019 03:29 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 28 Feb 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
abhinandan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान इस समय पाकिस्तान आर्मी के कब्जे में हैं । हर देशवासी चाहता है कि अभिनंदन को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए । इस कड़ी में बॉलीवुड, टेलीविजन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी आगे आए हैं । सभी कलाकारों ने सरकार से अभिनंदन को वापस लाने की अपील की है ।
Hina khan
अभिनंदन के पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद कुछ वीडियो भी रिलीज किए गए । इसमें पाकिस्तानी आर्मी के अफसर अभिनंदन से देश और उसके घर के बारे में जानकारी निकालने की कोशिश कर रहे हैं । लेकिन अभिनंदन ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया ।
Hina Khan bridal look
- फोटो : instagram
देश और परिवार की सुरक्षा के लिए कमांडर ने ऐसा किया । वहीं भारतीय मीडिया ने अभिनंदन के घर, परिवार, पिता और पत्नी के बारे में एक-एक डिटेल निकाल दी । साथ ही इस जानकारी को टेलीकास्ट भी कर दिया । इस बात को लेकर हिना खान काफी नाराज हो गईं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan
इसके चलते हिना खान ने मीडिया को काफी लताड़ लगाई है । उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'कोई इन मीडिया हाउस को रोकेगा । कोई इन्हें बताए कि हमें हमारे हीरो अभिनंदन के बारे में पर्सनल जानकारी लीक नहीं करनी चाहिए । कृप्या आप लोग अपनी जिम्मेदारी को समझें ।'
विज्ञापन
hina khan
'अभिनंदन के सुरक्षित वापस आने तक हमें ऐसा नहीं करना चाहिए । अभिनंदन तुम हमारे हीरो हो ।' हिना ने अभिनंदन को सुरक्षित वापस लाने की भी मांग की । बता दें कि इस मुहिम में अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, सुष्मिता सेन तापसी पन्नू, रेणुका साहणे, स्वरा भास्कर और करण जौहर जैसे बड़े स्टार्स शामिल हैं ।