फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: कश्मीरी होने के बाद भी हिना खान ने नहीं देखी 'द कश्मीर फाइल्स', बोलीं- नहीं पता किस बारे में है फिल्म

Wed, 16 Mar 2022 06:04 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Mar 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
hina khan tells why she has not watched vivek agnihotri film the kashmir files
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। लोगों के बीच बढ़ती फिल्म की लोकप्रियता के बाद इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। वहीं, फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी सबके बीच कई लोग फिल्म को समर्थन दे रहे हैं, तो कई इसके विरोध में भी बात कर रहे हैं। हाल ही में कश्मीर की रहने वाली हिना खान ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं है कि फिल्म किस बारे में है।

hina khan tells why she has not watched vivek agnihotri film the kashmir files
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में जब हिना खान से 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में पूछा गया तो हिना ने कहा कि फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बारे में उन्हें जानकारी नहीं हैं। हिना ने कहा कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है और थिएटर में जाकर फिल्म देखने का अभी कोई इरादा नहीं है। जब फिल्म ओटीटी पर आएगी तो वह फिल्म जरूर देखेंगी।

hina khan tells why she has not watched vivek agnihotri film the kashmir files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : ANI

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। कई लोग इसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर और गौहर खान के फिल्म पर तंज कसने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan tells why she has not watched vivek agnihotri film the kashmir files
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान से जब गौहर के प्रोपेगेंडा वाले ट्वीट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता गौहर ने क्या ट्वीट किया है। हिना ने बताया कि 'द कश्मीर फाइल्स' उनके भाई ने देखी है। जब उनके भाई फिल्म थिएटर में देखने गए तो इंटरवल में पार्टी के कुछ लोग आए और झंडा फहराने लगे। वहीं, कुछ लोग थिएटर में रो रहे थे। मुझे अभी फिल्म के बारे में जानकारी नहीं है। मैं जब फिल्म देखूंगी तो ही फिल्म के बारे में जान पाऊंगी।

विज्ञापन
hina khan tells why she has not watched vivek agnihotri film the kashmir files
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि पहले फिल्म को सिर्फ 600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। बाद में इसे 2000 स्क्रीन्स पर विस्तारित किया गया है। इस फिल्म ने अब तक 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म की लागत 14 करोड़ थी। यह फिल्म घाटी में कश्मीर पंडितों पर हुए नरसंहार को दिखाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed