{"_id":"5ba4bc95867a557eb3414dbb","slug":"hina-khan-trolled-again-for-visit-lalbaugcha-raja-pandal-for-ganpati-darshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्वॉयफ्रेंड संग गणपति दर्शन को पहुंचीं हिना खान, भड़के यूजर्स, बोले- 'हिंदू बनने का इरादा है क्या..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्वॉयफ्रेंड संग गणपति दर्शन को पहुंचीं हिना खान, भड़के यूजर्स, बोले- 'हिंदू बनने का इरादा है क्या..'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Riya Kumari
Updated Fri, 21 Sep 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया हिना खान का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। यूजर्स बस इस बात का इंतजार करते हैं कि हिना खान कोई पोस्ट करें और उन्हें ट्रोल करने का नया मौका हाथ आ जाए। खैर हिना को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में जब हिना ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंचीं तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
2 of 5
hina khan
लाल बाग के राजा के दर्शन करने पहुंची हिना खान ने बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पेस्टल ग्रीन आउटफिट में टीवी एक्ट्रेस हिना खान बहुत अच्छी लग रही थी। लेकिन एक बार फिर यूजर्स को हिना का ये अंदाज पसंद नहीं आ रहा है और उन्हें लगातार भद्दे कमेंट्स सुनने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हिना को लिखा- 'ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि तुम्हें बोलना बेकार है। लेकिन तुम्हें इतना तो पता होगा मोहर्रम का महीना चल रहा है। उसका ही ख्याल रख लेती'
3 of 5
Hina Khan
एक यूजर ने लिखा- हिना तुम बहुत सुंदर लग रही हो, तुम बहुत अच्छी हो बस अपने इस ब्वॉयफ्रेंड को बदल लो। एक ने लिखा- इस्लाम में ये सब जायज नहीं है। बंद करो ये सब। एक ने लिखा- रमजान, ईद, बकरीद, मोहर्रम सब गायब। बस तुम यही सब करो। एक यूजर ने तो हिना से ये तक पूछ लिया- तुम हिंदू हो या मुसलमान।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
वहीं एक दूसरे यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- हिना तुम मुस्लिम के नाम पर धब्बा हो। इतना ही नहीं लोगों ने हिना के ब्वॉयफ्रेंड को भी नहीं छोड़ा। एक यूजर ने लिखा- रॉकी के साथ मिलकर तुम भी हिंदू बनती जा रही हो ऐसा न हो तुम अपना धर्म ही बदल लो। खैर हिना के लिए ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
वर्क फ्रंट की बात करे तो हिना खान जल्द ही एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी की 2 में भी नजर आने वाली हैं। कसौटी जिंदगी की 2 में हिना खान कोमोलिका के किरदार में दिखाई देंगी। इसके लिए हिना को मोटी रकम फीस के तौर पर दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।