फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सेक्रेड गेम्स' के अगले सीजन का इंतजार हुआ खत्म, गणेश गायतोंडे के डायलॉग के साथ ट्रेलर रिलीज

Fri, 21 Sep 2018 03:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games season 2 teaser released
बीती जुलाई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी,सैफ अली खान और राधिका आप्टे की रिलीज हुई वेब सीरीज फिल्म 'सेक्रेड गेम्स' ने काफी सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। दर्शकों को यह सीरीज भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पसंद आई है। अब 'सेक्रेड गेम्स' के अगले सीजन का आगाज जल्द होने वाला है। 
Sacred Games season 2 teaser released
नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विट अकाउंट पर 'सेक्रेड गेम्स' के अगले सीजन यानी 'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। दर्शक 'सेक्रेड गेम्स 2' के टीजर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। 45 सेकेंड की इस टीजर में इसके पहले सीजन के सभी डायलॉग्स सुनने को मिल रहे हैं। 
Sacred Games season 2 teaser released
बात करें वीडियो की तो बैकग्राउंड में फिल्म के चर्चित किरदार गणेश गायतोंडे यानी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग्स आपके दिल को जीत लेंगे। इस पूरे टीजर में 'सेक्रेड गेम्स' के लोगो को दिखाया गया है। 'सेक्रेड गेम्स 2' का टीजर देखने के बाद दर्शको के बीच सीजन 2 को देखने का उत्साह बढ़ा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sacred Games season 2 teaser released
आपको बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' बीते 6 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब तक इस वेब सीरीज को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में हैं। 'सेक्रेड गेम्स' के दमदार डायलॉग्स सोशल मीडिया काफी वायरल भी हुए।
विज्ञापन
Sacred Games season 2 teaser released
वहीं हर किसी ने सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार गणेश गायतोंडे की काफी सराहना की है। उनका यह किरदार इतना मशहूर हो गया है कि कुछ लोग उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानने लगे हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed